Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या एक्टर Vijay बनेंगे BJP के गेम चेंजर? Tamil Nadu में गठबंधन को लेकर बना बड़ा सस्पेंस

    4 hours from now

    1

    0

    सूत्रों के हवाले से खबर है कि तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी और मशहूर अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत आखिरी दौर में है। बीजेपी की कोशिश है कि विजय की पार्टी को एनडीए के साथ जोड़ा जाए। इसके लिए पार्टी कई रास्तों से विजय से संपर्क साध रही है, जिसमें दूसरे राज्य के एक उपमुख्यमंत्री को बिचौलिया बनाया गया है।उपमुख्यमंत्री पद और 80 सीटों का ऑफरइंडिया टुडे ने बीजेपी सूत्रों के हवाले से बताया कि विजय को एक बड़ा ऑफर दिया गया है। अगर गठबंधन चुनाव जीतता है, तो विजय को उपमुख्यमंत्री का पद मिल सकता है। साथ ही, सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी ने उनकी पार्टी को करीब 80 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, पेंच अभी इस बात पर फंसा है कि विजय खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और इसी मुद्दे पर बातचीत अटकी हुई है। इसे भी पढ़ें: 5 राज्यों के लिए Election Schedule के ऐलान का इंतजार आज हो सकता है खत्मविजय के फैन-बेस पर बीजेपी की नजरबीजेपी को लगता है कि विजय के प्रशंसकों की भारी संख्या तमिलनाडु चुनाव में खेल बदल सकती है। रणनीतिकारों का मानना है कि राज्य के कड़े मुकाबले में अगर सिर्फ 2 प्रतिशत वोट भी इधर-उधर होते हैं, तो जीत-हार का फैसला बदल सकता है। विजय के आने से बीजेपी को राज्य के चुनावी समीकरण अपने पक्ष में मुड़ने की उम्मीद है। इसे भी पढ़ें: Delhi Fire Nature Bazaar | अंधेरिया मोड़ के 'नेचर बाजार' में भीषण आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें जलकर राखपार्टी के अंदर गठबंधन को लेकर चिंतादूसरी तरफ, विजय के करीबी सलाहकारों में इस गठबंधन को लेकर थोड़ी बेचैनी है। उन्हें डर है कि इतनी जल्दी किसी बड़े राष्ट्रीय गठबंधन का हिस्सा बनने से उनकी पार्टी की साख पर बुरा असर पड़ सकता है। विजय ने राजनीति में अपनी पहचान एक नए और स्वतंत्र विकल्प के रूप में बनाई है। सलाहकारों को चिंता है कि बीजेपी से हाथ मिलाने पर उनकी यह अलग पहचान कहीं फीकी न पड़ जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran-US-Israel war LIVE: IRGC का बड़ा बयान, कहा-"बच्चों का हत्यारा नेतन्याहू अगर जिंदा है, तो हम उसका पीछा जारी रखेंगे"
    Next Article
    आयरन डोम के चिथड़े उड़ा देगा ईरान! इजरायल के पास घटने लगीं बैलिस्टिक मिसाइलें; युद्ध के बीच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, अब क्या करेंगे ट्रंप?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment