Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में प्रसव के बाद महिला की मौत:गुरु कृपा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत के पूरनपुर स्थित गुरु कृपा अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर निवासी सोनू ने अपनी गर्भवती पत्नी रूबी को शनिवार दोपहर गुरु कृपा अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। परिजनों के मुताबिक, भर्ती के समय महिला की हालत सामान्य थी। देर रात प्रसव होने के बाद रूबी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि दर्द से कराह रही महिला पर अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों ने उचित ध्यान नहीं दिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रूबी को पहले पीलीभीत जिला अस्पताल और फिर वहां से बरेली के लिए रेफर कर दिया। परिजन रूबी को बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह परिजन रूबी के शव को लेकर वापस गुरु कृपा अस्पताल पहुंचे और मुख्य गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि यदि समय पर सही उपचार मिलता या समय रहते रेफर किया जाता, तो रूबी की जान बच सकती थी। हंगामे की सूचना पर पूरनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवार ने मांगी इच्छामृत्यु, हरीश राणा एम्स में शिफ्ट:परिवार गोपनीय तरह गाजियाबाद से हरीश को दिल्ली ले गए, डॉक्टर सोमवार से शुरु करेंगे प्रकृिया
    Next Article
    चकिया के हर कोने में विकास कराया:भाजपा विधायक कैलाश खरवार बोले– अपनी निधि से 12 करोड़ खर्च किये, नेताओं की उदासीनता से क्षेत्र पिछड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment