Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद ने HPCL हत्याकांड पर उठाए सवाल:बोले- CM की SIT पर भरोसा नहीं, CBI जांच हो; DM-SSP भी दोषी

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में HPCL में हुए दोहरे हत्याकांड पर सपा सांसद आदित्य यादव ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा गठित SIT पर अविश्वास व्यक्त करते हुए मामले की सीबीआई या सीबीसीआईडी जांच की मांग की है। सांसद ने कहा कि इस जांच से ही सच्चाई सामने आ सकेगी। उन्होंने इस मामले में मौजूदा DM, तत्कालीन SSP और आरोपी के सजातीय जनप्रतिनिधि को भी दोषी ठहराया है। अपने आवास पर सपा सांसद ने कहा कि प्लांट परिसर के अंदर जिस तरह से दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया, वह निश्चित रूप से सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने बताया कि मृतकों ने 14 जनवरी को ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। उन्हें धमकियां मिलने की बात कही गई थी और सुरक्षा की मांग भी की गई थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई न होने और सुरक्षा प्रदान न करने के कारण सवा महीने के भीतर यह घटना हुई, जो सरकार और प्रशासन की बड़ी चूक है। सांसद ने आरोप लगाया कि इस घटना में केवल एक विशेष समाज के लोग ही नहीं, बल्कि बड़े राजनीतिक पदों पर बैठे जन प्रतिनिधि भी सीधे तौर पर लिप्त पाए जाएंगे। उन्होंने एसआईटी जांच पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जैसे-जैसे मामले की परतें खुलेंगी, कई और नाम सामने आएंगे और तभी दोनों अधिकारियों के परिवारों को न्याय मिल पाएगा। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए यादव ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना के बाद आरोपी ने खुद आत्मसमर्पण किया था, लेकिन पुलिस ने बाद में उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया। उन्होंने प्लांट में हुई घटना के सीसीटीवी फुटेज न होने पर भी आश्चर्य व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि किसी भी छोटी घटना में कुछ ही घंटों में संबंधित व्यक्ति की कॉल डिटेल और लोकेशन निकल आती है, लेकिन इस मामले में यह जानकारी क्यों नहीं सामने आ रही कि आरोपी किसके संपर्क में था, किसने उसे उकसाया और घटना के बाद उसने किससे बात की। उन्होंने जोर देकर कहा कि एसटीएफ और साइबर सेल के लिए यह पांच मिनट का काम है। सांसद ने कहा- डीएम एसपी भी दोषी उन्होंने आगे कहा कि सच तो यह है कि यूपी में अपराधियों को सरकार का कोई भय नहीं रह गया। इस मामले में सिर्फ वो व्यक्ति दोषी नहीं है, जिसने गोली चलाई। इसमें दोषी वो थाना इंचार्ज भी है जिसके पास दोनों अधिकारी शिकायत लेकर गए थे। डीएम-एसएसपी भी दोषी हैं, जिनके पास पहले से शिकायत की गई थी। इसके अलावा कंपनी के वो कर्मचारी भी दोषी हैं जो उस समय वहां सुरक्षा के तौर पर तैनात थे। उसकी मां के नाम पर कोटा है, एक नहीं बल्कि छह से सात कोटे हैं, किस नेता, किस जनप्रतिनिधि या अधिकारी या कौन सा ताकतवर व्यक्ति है, जिसके दम पर ये काम वहां हो रहा था। वो भी दोषी है। मैं हर्षित की मां की बात से भी सहमत हूं जो एक जाति विशेष के लोगों पर आरोप लगा रही हैं। क्योंकि इस मामले में अभी तक हमें कोई कार्रवाई नहीं दिख रही है। प्रशासन कह रहा है कि कट्टे से फायरिंग हुई, जबकि चार मिनट में चार गोली चलाकर, दो लोगों की हत्या करके बाहर निकल जाना, क्या कट्टे से कोई कर पाएगा। अगर वहां पर कट्टा था तो यह घटना रोकी जा सकती थी, निश्चित तौर पर कोई आटोमैटिक वेपन आरोपी के पास था। पुलिस इसकी जांच करे और हथियार भी सामने लाए जिससे हत्या हुई है। हम केवल सीएम की बुलडोजर की कार्रवाई से खुश नहीं होते हैं। हमें उस परिवार को न्याय चाहिए। न्याय के साथ ऐसा उदाहरण चाहिए कि दोबारा ऐसी घटना न होने पाए। यही शासन और प्रशासन का काम होता है। संसद में मुद्दा उठाकर जांच की मांग करेंगे सीएम बार-बार इंडिया समिट यूपी समिट कराते रहते हैं, जबकि ऐसी घटनाओं के बाद कौन यहां निवेश करने आएगा। ऐसी घटनाएं इसका सबूत हैं कि यूपी में जंगलराज कायम है। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो जाए तो बहुत बड़ा गिरोह सामने आएगा, जो पूरे बदायूं में हावी है। सरकार के पास यह बहुत बड़ा मौका है कि जनता को दिखाईये कि आप वाकई में ऐसे लोगों के खिलाफ हैं। अधिकारियों को सस्पेंड करना या ट्रांसफर करना न्याय नहीं होता है। पर्दे के पीछे के दोषियों को क्या प्रशासन सामने ला पाएगा। उन पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होना चाहिए जो अजय प्रताप जैसे अपराधियों के साथ रहते हैं। मैं संसद में भी इस मुद्दे को उठाकर निष्पक्ष जांच की मांग करूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंदिर पहुंचते ही ''कुत्ते'' की तरह भौंकने लगा किशोर, VIDEO:मिर्जापुर में वैक्सीन कोर्स न पूरा होने के कारण रेबीज की आशंका, वाराणसी रेफर
    Next Article
    परफ्यूम कारोबारी के यहां मिली 15 करोड़ की टैक्स चोरी:कानपुर में इनकम टैक्स का 62 घंटे तक चला सर्वे, बड़े शहरों में हैं फ्लैट और जमीनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment