Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या ईरान-इजराइल जंग से आ रहे धुएं से छाई धुंध:यूपी में 18 साल बाद ऐसा क्यों हुआ? जानिए हर सवाल का जवाब

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी में 4 दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। सुबह के वक्त जनवरी महीने जैसी धुंध छाई रहती है। विजिबिलिटी घटकर 30 मीटर तक रह जाती है। 2008 यानी 18 साल बाद मार्च महीने में ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। इसी बीच, कुछ लोगों का कहना है कि इजराइल-अमेरिका और ईरान के युद्ध से उठ रहे धुएं का असर दिख रहा है। क्या ऐसे दावे ठीक हैं? क्या इस धुंध की वजह से गर्मी ज्यादा पड़ेगी? यह धुंध कब तक छाई रहेगी? इस बारे में हमने IMD के वैज्ञानिक अतुल सिंह से बात की। भास्कर एक्सप्लेनर में सभी सवालों के जवाब जानिए… सवाल 1. यूपी में धुंध क्यों छाई है? जवाब. धुंध के लिए 2 फैक्टर काम करते हैं। 1. हवा स्थिर होनी चाहिए। 2. हवा में मॉइश्चर (नमी) होना चाहिए। 5 दिन पहले से शुष्क पछुआ हवाएं चल रही थीं। 4 दिन पहले झारखंड के पास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया। इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी से हवाएं यूपी तक आईं। इससे मॉइश्चर की कमी पूरी हो गई। इस तरह से धुंध बनने के सारे फैक्टर पूरे हो गए। टेम्प्रेचर ज्यादा होने के बावजूद धुंध बनी और विजिबिलिटी 30 मीटर तक रह गई। सवाल 2. ये मौसम चक्र में कैसा बदलाव है? जवाब. देखिए, इस साल कोई भी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं हुआ है। इसकी वजह से हवा में स्थिरता है, जबकि गर्मियों में पश्चिमी विक्षोभ बनते रहे हैं। इस वक्त मध्य भारत के ऊपर एंटी साइक्लोन बना हुआ है। उसकी वजह से गर्म हवाओं में कमी आई है। इससे आसमान साफ रहा और गर्मी बढ़ती जा रही है। सवाल 3. मार्च में सुबह-शाम सर्द क्यों हैं? जवाब. जनवरी-फरवरी सर्दी के महीने होते हैं। इनमें वातावरण बिल्कुल स्टेबल होता है। वहीं, मार्च गर्मी का शुरुआती महीना होता है। इस समय पश्चिमी विक्षोभ आने लगते हैं। इस साल अभी तक कोई एक्टिव डिस्टर्बेंस नहीं आया है। हालांकि, पहाड़ों पर एक्टिव डिस्टर्बेंस आए हैं, लेकिन मैदान इलाकों में ऐसा नहीं हुआ। मतलब जो स्थिरता ठंड में बनी थी, वो अभी खत्म नहीं हुई है। इसलिए धुंध दिख रही है। सवाल 4. मार्च में ओस गिर रही, ऐसा क्यों? जवाब. इस समय पूरब की तरफ से हवाएं तो चलती नहीं हैं। मॉइश्चर भी नहीं होता। लेकिन, 2026 के मार्च महीने में पूरब से हवाएं चली हैं। इस वजह से मॉइश्चर बना और धुंध दिखी। अब पूरब की हवाएं धीरे-धीरे छंट रही हैं, इसलिए मॉइश्चर भी कम हो रहा है। धुंध अब कम होने लगेगी। सवाल 5. क्या मौसम का कोई रिकॉर्ड बना है? जवाब. ये ठीक है कि मार्च के महीने में धुंध का पड़ना रेयर होता है। लेकिन, ऐसा नहीं है कि ये हो नहीं सकता। 2008 में भी ऐसा हुआ था। 8 से 10 मार्च के दौरान धुंध छाई थी। सवाल 6. धुंध का सेहत पर क्या असर पड़ता है? जवाब. धुंध का बच्चों और बुजुर्ग पर असर दिख सकता है। अस्थमा का पेशेंट को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। छोटे बच्चे ओस में ज्यादा समय रहें, तो उन्हें कोल्ड एंड फीवर की दिक्कत हो सकती है। लेकिन, कोई बड़ा नुकसान नहीं होता है। सबसे ज्यादा ट्रैफिक पर असर पड़ता है। सड़क पर चलते हुए अलर्ट रहने कही जरूरत होती है। सवाल 7. क्या धुंध का खेती-किसानी पर कोई असर दिखेगा? जवाब. नहीं, सब्जी और अनाज की पैदावार पर इस धुंध का कोई बुरा असर नहीं होता है। सवाल 8. क्या धुंध छाने के बाद गर्मी ज्यादा पड़ सकती है? जवाब. इस सीजन गर्मी ज्यादा पड़ेगी, यह सही है। लेकिन, इसमें धुंध का रोल नहीं होगा। भौगोलिक रीजन ऐसे हैं कि प्रशांत महासागर में जो अल-नीनो कंडीशन थीं, वो धीरे-धीरे न्यूट्रल नीनो की तरफ बढ़ रही हैं। ऐसा कह सकते हैं कि प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के आसपास का तापमान बढ़ रहा है। इससे आने वाले वक्त में गर्मी बढ़ती जाएगी। सवाल 9. क्या ईरान-इजराइल का धुआं भारत तक पहुंच रहा? जवाब. नहीं , ऐसा नहीं है। ये लोगों के बीच की चर्चाएं हो सकती हैं। लेकिन, इस बात को फैक्ट सपोर्ट नहीं करते हैं। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें - यूपी में 18 साल बाद मार्च में छा रही धुंध, कई जिलों में विजिबिलिटी 30 मीटर, 2 दिन बाद और बिगड़ेगा मौसम यूपी में मऊ, देवरिया समेत 10 शहरों में घनी धुंध छाई हुई है। कई जगह विजिबिलिटी 30 मीटर तक सिमट गई है। कुछ सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। मौसम विभाग के मुताबिक, ठंडी हवाओं और नमी की वजह से धुंध और घनी हो सकती है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    2 अफसरों की हत्या के लिए बदायूं पुलिस जिम्मेदार:डरकर DGM ने VRS लिया था; 40 दिन पहले FIR; ठेकेदार रोज धमकाता रहा
    Next Article
    यूपी में 15 मार्च से बारिश का अलर्ट:5 जिलों की विजिबिलिटी 300 मीटर रही, विश्वनाथ धाम में धूप से बचने को जर्मर हैंगर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment