Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या खिलाड़ियों को पता था उन्होंने कॉकरोच वाली चाय पी:हाईकोर्ट का मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से सवाल, रेस्टोरेंट में गंदगी का आरोप

    19 hours ago

    1

    0

    क्या खिलाड़ियों को पता था कि वे कॉकरोच और मक्खियों वाली ‘नॉन वेज’ चाय पी रहे हैं? यह सवाल मुंबई हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से पूछा। MCA मुंबई शहर में क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था है। उसके ऑफिस परिसर में पांच रेस्टोरेंट हैं, यह खिलाड़ियों के लिए है। हाईकोई इन रेस्टोरेंट्स में साफ-सफाई न होने की शिकायत पर सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को इन रेस्टोरेंट्स का दोबारा निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। लाइसेंस MCA का, किचन चला रही थी दूसरी कंपनी 20 अगस्त को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के निरीक्षण में MCA के किचन में कॉकरोच और मक्खियां, गंदा फर्श और साफ-सफाई से जुड़ी गंभीर कमियां मिली थीं। FDA ने MCA के 5 रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस सस्पेंड किए थे। इन रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस MCA के नाम पर थे, जबकि संचालन एक निजी कंपनी शिर्के इंफ्रास्ट्रक्चर कर रही थी। MCA ने FDA के एक्शन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। MCA बोला-सुधार का मौका मिलना चाहिए था MCA की ओर से सीनियर वकील विक्रम नानकानी ने कहा कि लाइसेंस सस्पेंड करने से पहले FDA को ‘इम्प्रूवमेंट नोटिस’ देना चाहिए था। इससे कमियां दूर करने का मौका मिलता। कोर्ट ने इस दलील को नहीं माना। बेंच ने कहा कि जब निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आती है तो FDA तत्काल लाइसेंस सस्पेंड कर सकता है। कॉकरोच-मक्खियां हैं तो यह ‘नॉन वेज चाय’- कोर्ट MCA के वकील ने कहा कि रेस्टोरेंट बंद होने से क्रिकेटर्स को चाय तक नहीं मिल पा रही है। इस पर एक्टिंग चीफ जस्टिस रवींद्र घुगे ने कहा कि जब किचन में मक्खियां और कॉकरोच हैं तो यह ‘नॉन-वेजीटेरियन चाय’ हुई। क्या खिलाड़ियों को पता है कि वे कैसी चाय पी रहे हैं? कोर्ट ने खिलाड़ियों के लिए अस्थायी तौर पर चाय और कॉफी की वेंडिंग मशीन लगाने की अनुमति दे दी। FDA की कार्रवाई की कोर्ट ने तारीफ की हाईकोर्ट ने FDA की कार्रवाई की सराहना भी की। कोर्ट ने कहा कि फूड सेफ्टी को लेकर ऐसी कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। हालांकि, बेंच ने यह भी कहा कि रेस्टोरेंट्स अपनी कमियां दूर कर लें तो लाइसेंस सस्पेंशन को आगे नहीं खींचना चाहिए। 29 अगस्त को होगी अगली सुनवाई कोर्ट ने FDA को MCA और निजी कंपनी के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट की वैधता पर भी विचार करने को कहा है। FDA को रेस्टोरेंट्स की दोबारा जांच करनी होगी। मामले की अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी। ------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… नाइट क्लब घटना के बाद ब्रायडन कार्स टीम से बाहर:पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे; ECB बोला- क्रिकेट रेगुलेटर जांच करेगा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को डर्बी के नाइट क्लब में हुई घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। यह घटना शनिवार रात मिडिल इंग्लैंड के डर्बी में हुई। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    BCCI की सालाना आम बैठक 18 सितंबर को:IPL चेयरमैन का चुनाव होगा; अंडमान क्रिकेट को एसोसिएट मेंबर बनाने पर फैसला
    Next Article
    SA20 लीग ने GDP में $406 मिलियन का योगदान दिया:चौथे क्रिकेट सीजन में 9470 नौकरियां बनीं; 22 मैच हाउसफुल रहे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment