Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 7 साल की बच्ची 96 घंटे से लापता:ASP-CO सहित 4 पुलिस टीमें लगी, डॉग स्क्वायड ने सर्च ऑपरेशन चलाया

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में माता-पिता के साथ जंगल गई 7 साल की बच्ची 96 घंटे से लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई है। बच्ची को खोजने के लिए असमोली सीओ की मौजूदगी में डॉग स्क्वायड ने भी पूरे गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया है। यह घटना संभल जनपद के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव लखनपुर की है। 09 फरवरी, सोमवार शाम को गांव निवासी जी राज अपनी पत्नी विमलेश के साथ जंगल गए थे। उनकी 7 साल की बेटी संगीता भी उनके साथ थी। गांव में एक मंदिर पर शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जहां संगीता रुक गई थी। माता-पिता घर पहुंच गए, लेकिन आधे घंटे बाद भी बच्ची घर नहीं आई तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने पहले मंदिर के निकट शादी कार्यक्रम में जाकर बच्ची को तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद माता-पिता और ग्रामीणों ने मिलकर बच्ची की तलाश शुरू की। मंगलवार को बच्ची के लापता होने की सूचना थाना पुलिस को दी गई। ASP आलोक भाटी गांव पहुंचे और माता-पिता से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। 96 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। शुक्रवार को भी पुलिस की चार टीमें लापता हुई 7 साल की बच्ची संगीता की तलाश कर रही हैं। उसके फोटो जगह-जगह सर्कुलेट किए गए हैं ताकि जल्द से जल्द उसका पता चल सके। असमोली सीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड ने पूरे गांव और आसपास के इलाकों में बच्ची की तलाश के लिए अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि लापता हुई बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि बच्ची के लापता होने वाले दिन गांव में शादी का कार्यक्रम था और डीजे बज रहा था। परिजनों के अनुसार, उसके माता-पिता जंगल से लौट रहे थे, लेकिन बच्ची शादी का कार्यक्रम देखने के लिए रुक गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं पहुंची।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल, दूसरे की तलाश जारी
    Next Article
    कानपुर: कैंट पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ा:चोरी की बाइक बरामद, 100 CCTV कैमरों की मदद से हुई गिरफ्तारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment