Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या दाढ़ी-टोपी वालों को जीने का हक नहीं?:मौलाना की मौत पर पत्नी बोली- मेरे शौहर के साथ मॉब लिंचिंग हुई, CM योगी न्याय करें

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली में ताजुश्शरिया के उर्स में शामिल होने आए बिहार के मौलाना तौसीफ रजा मजहरी की मौत ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब उनकी पत्नी तबस्सुम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक और तीखा सवाल किया। तबस्सुम ने कहा- "क्या यूपी में दाढ़ी-टोपी वालों को रहने का अधिकार नहीं है? क्या एक आलिम-ए-दीन अपनी पहचान के साथ सुरक्षित नहीं रह सकता?" तबस्सुम ने कहा- मेरे शौहर ने ट्रेन से मुझे फोन किया था। कुछ लोगों ने उन्हें ट्रेन में बुरी तरह पीटा। उनका कॉलर पकड़कर उन्हें ट्रेन से धक्का दिया गया है। उन्होंने फोन करके मुझसे पुलिस बुलाने को कहा था। लेकिन कुछ देर में उनका फोन स्वीच ऑफ हो गया था। उन्होंने इस पूरी घटना को पुलिसिया थ्योरी के उलट सोची-समझी 'मॉब लिंचिंग' करार दिया है। तबस्सुम का दावा है कि उनके पति की मौत ट्रेन से गिरने की वजह से नहीं हुई, बल्कि उन्हें मजहबी पहचान के कारण प्रताड़ित कर ट्रेन से नीचे फेंका गया है। इंसाफ के लिए बिहार से बरेली पहुंची पत्नी बिहार के किशनगंज से बरेली पहुंची तबस्सुम ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। तबस्सुम ने बताया कि 26 अप्रैल की रात जो कुछ भी हुआ, वह कोई सामान्य हादसा नहीं था। पुलिस जहां इसे गर्मी और नींद के झोंके के कारण गेट से गिरने की घटना मान रही है। वहीं तबस्सुम ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि तौसीफ रजा एक जिम्मेदार इंसान थे और वे इस तरह लापरवाही से गेट पर नहीं बैठ सकते थे। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि ट्रेन में कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी दाढ़ी और टोपी को निशाना बनाकर उनके साथ मारपीट शुरू की थी। वीडियो कॉल पर देखा- ‘तमाचे मार रहे थे और कॉलर खींच रहे थे’ तबस्सुम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- घटना वाली रात उनके पति का फोन आया था। उन्होंने घबराते हुए कहा था कि कुछ लोग उनके साथ जबरदस्ती कर रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। जब तबस्सुम ने वीडियो कॉल किया, तो उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि कुछ लोग उनके पति का कॉलर पकड़कर उन्हें घसीट रहे थे। तबस्सुम के मुताबिक, “वे लोग उन्हें तमाचे मार रहे थे और उन पर चोरी का झूठा आरोप लगा रहे थे। मेरे पति बार-बार कह रहे थे कि वे चोर नहीं हैं। वे एक मदरसे में पढ़ाते हैं और उनके पास सिर्फ किताबें और कपड़े हैं। लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी।” अचानक मोबाइल पर अंधेरा छा गया, फिर कभी फोन नहीं उठा घटना के खौफनाक मंजर को याद करते हुए तबस्सुम ने बताया कि वीडियो कॉल के दौरान ही अचानक स्क्रीन पर अंधेरा छा गया। उसके बाद तौसीफ रजा की आवाज आनी बंद हो गई। उन्होंने पूरी रात बार-बार फोन मिलाया, रिंग जाती रही लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। कुछ देर बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। अगली सुबह करीब 9:30 बजे उनके पास बरेली जीआरपी का फोन आया, जिससे उन्हें पता चला कि उनके पति का शव रेल की पटरियों पर मिला है। अगर यह हादसा होता तो उनके पति फोन पर मारपीट की बात क्यों करते? यूपी में मौलवियों के साथ बढ़ रही ऐसी घटनाएं, हमें सुरक्षा चाहिए तबस्सुम ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ समय से खास पहचान रखने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पति के साथ जो हुआ, वैसा कई और मौलवियों के साथ भी हो चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब सुरक्षित रहने के लिए उन्हें अपनी दाढ़ी और टोपी हटानी पड़ेगी? मेरी प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और उन लोगों को ढूंढा जाए जो वीडियो कॉल में उनके पति को प्रताड़ित करते दिख रहे थे। निकाह को अभी दो साल भी नहीं हुए थे, उजड़ गया सुहाग भावुक होते हुए तबस्सुम ने बताया कि उनका निकाह 19 मई 2024 को हुआ था। अभी उनकी शादी की दूसरी सालगिरह आने में कुछ ही दिन बचे थे कि उनका घर उजड़ गया। तौसीफ रजा ही घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिनसे पूरे परिवार का खर्च चलता था। अब उनके पीछे उनके बुजुर्ग सास-ससुर हैं, जिनका सहारा छिन गया है। तबस्सुम ने कहा कि वे तब तक चैन से नहीं बैठेंगी, जब तक उनके पति के कातिलों को सजा नहीं मिल जाती। पुलिस का पक्ष: पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज मौलाना तौसीफ रज़ा मजहरी की पत्नी तबस्सुम की तहरीर पर जीआरपी थाने जंक्शन पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। GRP इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य आयेंगे उनके हिसाब से कार्यवाही की जाएगी। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जो भी लोग इसमें इंवॉल्व है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। AIMIM के यूपी महासचिव नदीम कुरैशी ने इस घटना पर प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में लोग सड़कों पर निकलने से डर रहे हैं। दाढ़ी-टोपी पहनने वालों को निशाना बनाया जा रहा है और उन पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग के खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए, चाहे पीड़ित कोई भी हो, दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मौलाना तौसीफ रजा के साथ ट्रेन में हुई घटना सोची-समझी थी। उनके साथ मारपीट की गई और बरेली जंक्शन के पास ट्रेन से फेंक दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मौलाना ने अपनी पत्नी को फोन कर कहा था कि कुछ लोग उन्हें पीट रहे हैं। पत्नी ने वीडियो कॉल पर यह देखा और यात्रियों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। देश में नफरत बढ़ रही है और लोगों को पहचान के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे पुलिस अधिकारियों से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। ………………. ये खबर भी पढ़ेंः- मां और 4 बच्चों का हत्यारोपी एनकाउंटर में ढेर:अंबेडकरनगर में बच्चों को ईंट से कुचलकर मारा, मां की लाश घर से 100 मी. दूर मिली थी यूपी के अंबेडकरनगर में मां और 4 बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी आमिर और पुलिस के बीच सोमवार सुबह 5 बजे नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि आरोपी आमिर (19) भागने की फिराक में है। इसलिए उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खून से लथपथ युवक चिल्लाया- भाई साहब बचा लो:100 की स्पीड में ट्रक में घुसी टवेरा, 8 की मौत; अयोध्या से लौट रहे थे
    Next Article
    लखनऊ में दीवार ढहने से 2 युवकों की मौत:2 घायल; तूफान से आम के बागों को नुकसान, जमीन पर बिछे छोटे-छोटे फल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment