Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्यूआर कोड स्कैन कर एग्जाम सेंटर तक पहुंच सकेंगे अभ्यर्थी:हापुड़ पुलिस ने शुरू की पहल, SI परीक्षा केंद्रों का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

    4 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में यातायात पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों के लिए एक नई तकनीकी पहल शुरू की है। इसके तहत परीक्षार्थी क्यूआर कोड स्कैन कर अपने परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकेंगे। उधर डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी केजी सिंह ने भी परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच पड़ताल की। परीक्षा केंद्र के लिए QR कोड चस्पा इस पहल का उद्देश्य बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में होने वाली कठिनाई को दूर करना है। अक्सर रास्ता पूछने या गलत दिशा में जाने के कारण उन्हें परेशानी होती थी। अब क्यूआर कोड स्कैन करते ही उनके मोबाइल फोन पर परीक्षा केंद्र का सबसे आसान मार्ग दिखाई देगा। यातायात पुलिस ने शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर गूगल मैप आधारित क्यूआर कोड लगाए हैं। इनमें रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, प्रमुख चौराहे, कोचिंग संस्थान और परीक्षा केंद्रों के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इससे अभ्यर्थियों को सही दिशा में जाने और समय बचाने में मदद मिलेगी। सीसीटीवी निगरानी में होगी परीक्षा शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक केजी सिंह ने भी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की जांच की। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। 2 पालियों में होगी परीक्षा दो पालियों में नौ परीक्षा केंद्रों में 14 एवं 15 मार्च को पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है। नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर्य कन्या पाठशाला में, मोहल्ला तगासराय स्थित चौधरी ताराचंद इंटर काॅलेज में, रोडवेज बस अड्डे के पास दीवान इंटर काॅलेज में, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर काॅलेज, दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर काॅलेज व पिलखुवा के रेलवे रोड स्थित मारवाड़ इंटर कालेज में 480-480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, हापुड़ के बुलंदशहर रोड स्थित जैन कन्या इंटर कालेज, पिलखुवा के रेलवे रोड स्थित सर्वोदय इंटर काॅलेज और श्री चंडी विद्यालय बिजेंद्र आदर्श बाल इंटर काॅलेज में 240-240 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह दस से 12 और दूसरी पाली में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दो अलग-अलग पालियों में होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में LPG संकट के चलते बढ़ी इंडक्शन की मांग:सुबह से ही लग जा रही खरीदने की भीड़, रेट में हुई 5-10% की वृद्धि
    Next Article
    मेयर बोले-मेरी बाउंड्री का मुआवजा दे प्रशासन:मुरादाबाद में 'मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल' की जमीन कब्जामुक्त कराने पर बवाल; सुबह-सुबह मौके पर DM

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment