Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में LPG संकट के चलते बढ़ी इंडक्शन की मांग:सुबह से ही लग जा रही खरीदने की भीड़, रेट में हुई 5-10% की वृद्धि

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी ने शहर के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध में जारी तनाव और सप्लाई में आ रही दिक्कतों के कारण घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। ऐसे में अब शहर के कई लोग गैस के विकल्प के रूप में इंडक्शन चूल्हों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। कोतवाली रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में इन दिनों इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गई है। दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। कई लोग पहले कीमत और फीचर्स की जानकारी ले रहे हैं, तो कई सीधे खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले दो दिनों में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। जो उत्पाद पहले कई दिनों में बिकते थे, वे अब एक-दो दिन में ही खत्म हो जा रहे हैं। कई दुकानों में तो स्टॉक भी कम पड़ने लगा है। दैनिक भास्कर से बात करते हुए मां दुर्गा एसोसिएट फर्म के मालिक हिमांशु सिंहा ने बताया कि इधर 2 दिनों से इंडक्शन की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई है। “जहां पहले एक दिन में औसतन 2–3 इंडक्शन चूल्हे बिकते थे। अब एक ही दिन में 10 से ज्यादा की बिक्री हो रही है।” उन्होंने बताया कि स्टॉक की स्थिति को देखते हुए इंडक्शन चूल्हों की बिक्री में करीब 5 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोग इंडक्शन को एक आसान और तुरंत उपलब्ध विकल्प मान रहे हैं। अंबिके इलेक्ट्रॉनिक में काम करने वाले शिवम ने बताया कि रोज लगभग 10 कस्टमर इंडक्शन का पता करने आ रहे। दुकान में कभी कभी स्टॉक खत्म हो रहा तो उनको अगले दिन बुलाया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स के विक्रेता अविनाश मिश्रा ने बताया कि जो इंडक्शन 10 दिनों में 2–3 पीस सेल होता था वो अभी 2 दिनों में 10 –12 पीस बिक जा रहा। दुकानदारों का कहना है कि रिटेल के साथ-साथ होलसेल में भी मांग बढ़ी है। कई दुकानों से रोज 20 से 30 इंडक्शन चूल्हे होलसेल में भी बिक रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव की शिया जामा मस्जिद में यौमे क़ुद्स मनाया:फिलिस्तीन के मुसलमानों के समर्थन में एकजुटता का संदेश
    Next Article
    क्यूआर कोड स्कैन कर एग्जाम सेंटर तक पहुंच सकेंगे अभ्यर्थी:हापुड़ पुलिस ने शुरू की पहल, SI परीक्षा केंद्रों का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment