Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कायमगंज में रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला युवती का शव:मार्च में होनी वाले थी शादी , रात से घर से बाहर निकली थी

    15 hours ago

    1

    0

    कासगंज-फर्रुखाबाद रेलवे मार्ग पर कंपिल थाना क्षेत्र के कादर दादपुर सराय गांव के पास एक 18 वर्षीय युवती का क्षत-विक्षत शव मिला है। युवती की पहचान संजीव की पुत्री रेशमा के रूप में हुई है, जो इसी गांव की निवासी थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 7:15 बजे रेलवे के गैंगमैन रामबरन ने ट्रैक से गुजरते समय पोल संख्या 172/15 के पास शव देखा। उन्होंने तुरंत स्टेशन अधीक्षक चक्रपाणि को सूचना दी। शव धड़ से अलग था और क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था, जिसके बाद उसे रेलवे ट्रैक से हटाया गया। मृतका की मां सोनी ने बताया कि रेशमा रविवार रात लगभग 11 बजे से लापता थी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रात में रेशमा की किसी व्यक्ति से फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बताया कि रेशमा की शादी मार्च महीने में तय हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मृतका के पिता संजीव, मां सोनी और अन्य परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। दरोगा दिनेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और युवती रविवार रात किसी ट्रेन की चपेट में आई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुत्ते को डंडों से पीटकर बोरे में भरा, VIDEO:शाहजहांपुर में रस्सी छूटने पर कब्रिस्तान में घुसा, बच्चे ने छत से बनाया वीडियो
    Next Article
    क्रिकेट विवाद पर बच्चों के गुटों में पथराव; VIDEO:हाथरस में दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल; पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment