Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेट विवाद पर बच्चों के गुटों में पथराव; VIDEO:हाथरस में दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल; पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया

    14 hours ago

    1

    0

    हाथरस जिले के हसायन कोतवाली क्षेत्र के कानऊ गांव में रविवार की देर शाम क्रिकेट मैच खेलने के दौरान बच्चों के दो गुटों में विवाद हो गया। गेंद और रन को लेकर शुरू हुई कहासुनी जल्द ही गालीगलौज और मारपीट में बदल गई,जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना गांव कानऊ के सरकारी संविलियन परिषदीय विद्यालय परिसर में हुई।रविवार को अवकाश होने के कारण बच्चे यहां क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान रन और गेंद को लेकर भूरा पुत्र महीपाल सिंह और वंश पुत्र नीरजकुमारसिंह के बीच विवाद शुरू हुआ। पथराव से गांव में मची भगदड़ इसी बीच वंश के परिवार से आदित्य पुत्र इंद्रेश भी मौके पर पहुंच गया और उसकी भी भूरा से कहासुनी हो गई।बच्चों के बीच शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। पहले गालीगलौज हुई,फिर मारपीट और अंततः दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव से गांव में भगदड़ मच गई। आधे घंटे तक चलें ईंट-पत्थर जब झगड़े की सूचना दोनों पक्षों के परिजनों को मिली,तो वे भी आमने-सामने आ गए। करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से ईंट-पत्थर फेंके जाते रहे। ग्रामीणों ने तत्काल डायल112 पर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही डायल112की दो पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और उन्होंने हसायन के कोतवाली प्रभारी को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र गौतम भी पुलिस बल के साथ कानऊ गांव पहुंचे। पुलिस के पहुंचने की खबर मिलते ही झगड़े में शामिल ज्यादातर लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने कुछ दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर छानबीन कर रही है। हालांकि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। मारपीट में आठ लोग घायल इस झगड़े में आठ लोग घायल हुए हैं। भूरा पक्ष की ओर से धर्मेंद्रपुत्र सोनपाल, बॉबी पुत्र रहीसपाल और भूरा पुत्र नवाब सिंह को गुम चोटें आई हैं। वहीं वंशपुत्र नीरज कुमार सिंह के पक्ष से आदित्य पुत्र इंद्रेश, अंकुलपुत्र भानुप्रताप, विकास पुत्र हरीश कुमार सिंह, वंश पुत्र नीरज और विकास पुत्र बबलू घायल हुए हैं। पथराव के दौरान सरकारी परिषदीय विद्यालय के पास स्थित एक घर से बाहर निकली 28 वर्षीय उमा पत्नी रजनेश भी ईंट लगने से घायल हो गईं। पुलिस ने घायल उमा, वंश और विकास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण कराया। पुलिस फिलहाल इस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। क्रिकेट को लेकर दो खिलाडी बच्चो के बीच वाद विवाद हो गया था, इसी दौरान दोनो पक्ष के लोग के बीच गाली-गलौज मारपीट होने के साथ पथराव भी होने की जानकारी मिली। हालांकि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है।- हसायन कोतवाली प्रभारी ,गिरीश चन्द्र गौतम
    Click here to Read more
    Prev Article
    कायमगंज में रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला युवती का शव:मार्च में होनी वाले थी शादी , रात से घर से बाहर निकली थी
    Next Article
    हार्दिक पांड्या ने बताया, उनके पास कितने साल हैं बचे, जीतना चाहते हैं इतने आईसीसी खिताब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment