Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kenya Drought | केन्या में सूखे के कारण हालात गंभीर, 20 लाख से अधिक लोग भुखमरी की चपेट में

    12 hours ago

    3

    0

    केन्या के कुछ इलाकों में सूखे की वजह से 20 लाख से अधिक लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं और सबसे ज्यादा असर उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के पशुपालक समुदायों पर पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र और अन्य संगठनों ने यह जानकारी दी। केन्या के राष्ट्रीय सूखा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, देश के करीब 10 जिले इस समय सूखे से जूझ रहे हैं। सोमालिया से सटे केन्या के उत्तर-पूर्वी मंडेरा जिले में स्थिति “चेतावनी” स्तर पर पहुंच गई है।इसे भी पढ़ें: General Naravane Book Controversy | नरवणे की पुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर प्रकाशक का बड़ा बयान, 'अब तक नहीं हुई है प्रकाशित'इसका मतलब है कि पानी की गंभीर कमी के कारण पशुओं की मौत हो रही है और बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। जनवरी के अंत में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि यही परेशानी सोमालिया, तंजानिया और यहां तक कि युगांडा तक फैल रही है, जहां लोग इसी तरह के मौसम और पानी की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं। हाल के हफ्तों में सोमाली सीमा के पास सूखाग्रस्त इलाकों से झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें मवेशियों को बेहद कमजोर और कुपोषित हालत में देखा जा सकता है।इसे भी पढ़ें: US-Bangladesh Trade Deal | भारत के बाद बांग्लादेश के साथ अमेरिका का बड़ा समझौता, टैरिफ घटकर 19% हुआ, गारमेंट सेक्टर को मिलेगी 'ड्यूटी-फ्री' पहुंचयह इलाका जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से जूझ रहा है। हाल के वर्षों में कुछ क्षेत्रों में बारिश के मौसम की अवधि छोटी हो गई है, जिससे सूखे की स्थिति पैदा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर के बीच का बारिश का मौसम अब तक के सबसे सूखे मौसमों में से एक रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Maha Shivratri 2026: सोमनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
    Next Article
    US-Bangladesh Trade Deal | भारत के बाद बांग्लादेश के साथ अमेरिका का बड़ा समझौता, टैरिफ घटकर 19% हुआ, गारमेंट सेक्टर को मिलेगी 'ड्यूटी-फ्री' पहुंच

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment