Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kerala के Guruvayur Temple में बना रिकॉर्ड, एक दिन में 437 शादियां संपन्न

    12 hours ago

    2

    0

    केरल के प्रसिद्ध गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर में रविवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 437 विवाह हो रहे हैं। देवस्वोम अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर के इतिहास में एक दिन में होने वाले विवाहों की यह सबसे बड़ी संख्या है।गुरुवायूर देवस्वोम बोर्ड के अध्यक्ष ए. वी. गोपीनाथ ने पत्रकारों से कहा कि मंदिर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में विवाह हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज गुरुवायूर में 437 विवाह हो रहे हैं। गुरुवायूर के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में विवाह आयोजित किए जा रहे हैं।इसमें सबसे महत्वपूर्ण गुरुवायूर की जनता का सहयोग है। नियमित श्रद्धालुओं के दर्शन पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं और लोगों ने विवाहों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरा सहयोग दिया है।’’ उन्होंने बताया कि देवस्वोम की ओर से विवाह समारोहों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। गोपीनाथ ने कहा, ‘‘भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस विभाग के 100 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है।किसी के बीमार पड़ने की स्थिति में एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है और डॉक्टर भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवायूर में विवाह के लिए जो भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं, उनकी व्यवस्था की गई है।’’ गोपीनाथ ने बताया कि विवाह समारोह सुबह चार बजकर 10 मिनट पर शुरू हुआ और शुरुआती दो घंटों में ही करीब 137 विवाह संपन्न हुआ। अधिकारियों के अनुसार, मलयालम महीने चिंगम के पहले रविवार को गुरुवायूर में विवाह शुभ माना जाता है और इसी कारण रविवार को इतनी बड़ी संख्या में विवाह आयोजित किए जा रहे हैं।अधिकारियों ने बताया कि विवाह समारोहों के लिए मंदिर परिसर में छह मंडप बनाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक जोड़े के लिए टोकन जारी किए गए हैं। भीड़ अधिक न हो, इसके लिए दूल्हा-दुल्हन के साथ आने वाले लोगों की संख्या 24 तक सीमित की गई है।उन्होंने बताया कि छह मंडपों में हर घंटे 60 से अधिक विवाह संपन्न हो रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका को काफी महंगी पड़ रही ईरान से जंग, 770 के पार पहुंचा हताहत सैनिकों का आंकड़ा
    Next Article
    Rahul Gandhi Pune में प्रदर्शन कर रहे आदिवासी छात्रों के साथ बैठने को तैयार हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment