Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU के शताब्दी में घटिया ईंट से हो रहा निर्माण:HRF स्टोर का वीडियो आया सामने, प्रशासन ने जांच का आदेश दिया

    9 hours ago

    1

    0

    KGMU के शताब्दी में घटिया ईंट से एचआरएफ स्टोर का निर्माण अफसर करवा रहे हैं। इंजीनियर-ठेकेदार की मिलीभगत से आधे से ज्यादा निर्माण पूरा हो गया है। इसके बाद भी किसी भी जिम्मेदार की घटिया निर्माण पर निगाह तक नहीं गई। रविवार को इस घटिया निर्माण का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इसमें किसी व्यक्ति ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पीली ईंट को दिखाया है। KGMU प्रशासन ने जांच कराने का आदेश दे दिया है। KGMU शताब्दी के ग्राउंड फ्लोर पर बने न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में एचआरएफ स्टोर का निर्माण चल रहा है। निर्माण में पीली ईंट लगाई जा रही है। यह निर्माण का सामान शताब्दी के गेट पास रखा हुआ है। संस्थान में इस तरह के घटिया निर्माण को लेकर किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाया। इसमें पीली ईंट की गुणवत्ता भी वीडियो में दिखाई। दोनों ईंट टकराने पर टूट जा रही है। पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ है। इससे संस्थान के इंजीनियर-ठेकेदारों को कठघरे में खड़ा किया। KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने दावा किया है मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही मिले तो संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इकलौते बेटे ने शादी के तीसरे दिन सुसाइड किया:लखनऊ में परिजन बोले- पड़ोसी लड़के से विवाद हुआ, फोन पर धमकी मिल रही थी
    Next Article
    मथुरा में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार:ताऊ और चचेरे भाई पर चलाई थी गोली, दोनों घायल हो गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment