Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU कुलपति-डीन के खिलाफ FIR की मांग:मजार तोड़ने की शिकायत, बुलडोजर चढ़ाने की धमकी देने का लगाया आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    KGMU कैंपस से मजार हटाने का विवाद थमता नहीं दिख रहा। एक तरफ विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से मजारों को अवैध बताकर हटाने के लिए नोटिस दी जा रही हैं। वहीं, दूसरा पक्ष भी अब विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलता दिख रहा है। इस बीच KGMU कुलपति डॉ.सोनिया नित्यानंद और शिक्षक संघ के अध्यक्ष व डीन पैरामेडिक्स डॉ. केके सिंह के खिलाफ चौक थाना में तहरीर देकर FIR दर्ज करने की मांग की गई है। ये तहरीर नासिर अली मिनाई के पीरजादा बाबर इस्लाम की तरफ से दी गई हैं। सोमवार को तहरीर की कॉपी सोशल मीडिया ग्रुपों पर वायरल हो गई। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं दिख रहा है। अब जानिए तहरीर में क्या लिखा है… लखनऊ के नक्खास निवासी सैयद बाबर इस्लाम की तरफ से दी गई तहरीर में लिखा गया है कि KGMU परिसर में हजरत शाह कृवामुद्दीन अब्बासी उर्फ हाजी हरमैन शाह वक्फ अधिनियम, 1995 के अंतर्गत संरक्षित धार्मिक संपत्ति है और मुस्लिम समुदाय की आस्था का केंद्र है। पिछले कई सौ वर्षों से स्थापित है। 26 अप्रैल 2025 को डॉ. केके सिंह, नोडल अधिकारी और प्रोफेसर सोनिया नित्यानन्द (वाइस चांसलर) अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों समेत अज्ञात व्यक्तियों के साथ लगभग 15-20 लोगों के समूह में दरगाह परिसर में पहुंचे। बिना किसी न्यायालय के आदेश, बिना वक्फ बोर्ड की अनुमति या किसी वैधानिक अधिकार के दरगाह परिसर में बलपूर्वक प्रवेश किया। धार्मिक संरचनाओं, चबूतरे, दीवारों और स्थायी निर्माणों को क्षतिग्रस्त ध्वस्त करना प्रारंभ कर दिया। श्रद्धालुओं ने विरोध किया इस दौरान जब उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यक्तियों द्वारा इसका विरोध किया गया, तब आरोपितु व्यक्तियों द्वारा उन्हें धमकाया गया कि पुलिस बल उपस्थित है। विरोध करने पर तत्काल गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी कहा गया कि यदि कोई बीच में आया तो बुलडोजर मंगावकर मजार के साथ-साथ उस पर भी चढ़ा दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तानी जासूस को पाकिस्तान भेजा:नोएडा जेल में 17 साल की सजा काटी, कड़ी सुरक्षा में वाघा बॉर्डर भेजा
    Next Article
    गोरखपुर में डॉक्टर से मांगी 15 लाख की रंगदारी:बदमाश बोला- मैं हिस्ट्रीशीटर हूं, पैसे नहीं भेजे तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment