Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में डॉक्टर से मांगी 15 लाख की रंगदारी:बदमाश बोला- मैं हिस्ट्रीशीटर हूं, पैसे नहीं भेजे तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा

    2 hours ago

    1

    0

    मैं गोरखपुर का हिस्ट्रीशीटर बोल रहा हूं, मुझे 15 लाख रुपये भेज दो, रुपये देने में आनाकानी की तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। गोरखपुर में फिल्मी अंदाज में बदमाश ने एक डॉक्टर से रंगदारी मांगी है। गोरखपुर के कैंट इलाके में स्थित मानसी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. पंकज दीक्षित को फोन करके हिस्ट्रीशीटर ने 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रुपये न मिलने पर हॉस्पिटल बंद कराने व पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। डाक्टर ने सोमवार की दोपहर एसएसपी डॉ. कौश्तुभ को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। क्राइम ब्रांच व शाहपुर थाना पुलिस हिस्ट्रीशीटर की तलाश में छापेमारी कर रही है। अब विस्तार से जानें पूरा मामला शाहपुर के जंगल सालिकराम, शिवपुर सहबाजगंज में रहने वाले डॉ. पंकज कुमार दीक्षित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 12 फरवरी की रात 10:46 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल शर्मा बताते हुए 15 लाख रुपये की मांग कर दी। उसने बोला कि वह हिस्ट्रीशीटर है। रुपये नहीं मिले तो छात्रसंघ चौराहा व पादरी बाजार में चलने वाले हॉस्पिटल को बंद कराने के साथ ही पूरे परिवार की हत्या कर देगा। डर की वजह से उन्होंने सूचना पुलिस को नहीं दी। दो दिन बाद 14 फरवरी की रात 11:32 बजे फिर उसी नंबर से काल आया। इस बार हिस्ट्रीशीटर ने और आक्रामक लहजे में धमकी दी। कहा कि यदि रुपये देने में आनाकानी की गई तो अंजाम बहुत बुरा होगा। लगातार मिल रही धमकियों से उनका परिवार दहशत में है। देर रात आने वाले फोन और गाली-गलौज से माहौल तनावपूर्ण हो गया। डॉक्टर ने तहरीर में लिखा है कि आरोपी शातिर प्रवृत्ति का प्रतीत होता है और किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच व शाहपुर थाना पुलिस काल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) के जरिए जांच कर रही है धमकी देने वाला वास्तव में हिस्ट्रीशीटर है या किसी गैंग का नाम लेकर रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहा है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर डाक्टर को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कैंट थाने में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU कुलपति-डीन के खिलाफ FIR की मांग:मजार तोड़ने की शिकायत, बुलडोजर चढ़ाने की धमकी देने का लगाया आरोप
    Next Article
    पीलीभीत में घर में अकेली थी बुजुर्ग महिला की मौत:दामाद ने गांव के व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment