Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन का जमीन अधिग्रहण शुरू:सिद्धार्थनगर के 15 गांवों के किसानों को 12 मार्च तक दावा पेश करने का मौका

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले में खलीलाबाद-बहराइच नई रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस परियोजना से डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के 15 गांवों की जमीन प्रभावित होगी। प्रशासन ने प्रभावित किसानों और भूमिधरों को 12 मार्च 2026 को कलेक्ट्रेट में अपना दावा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। पूर्व रेलवे गोरखपुर द्वारा प्रस्तावित इस नई रेल लाइन के निर्माण हेतु रेल अधिनियम 1989 के तहत भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना 30 जनवरी 2026 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित की गई थी। इसके बाद संबंधित क्षेत्र के लोगों को दावा प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया है। अधिग्रहण के दायरे में आने वाले गांवों में कादिराबाद, फतेहमलिकचक, चकचई, असाधरपुर, तेन्दुहार, धनखरपुर, जूडीकुईयां, भानपुर मस्जिदिया, भानपुर रानी, खानतारा, पुरैना, श्यामपुर, पिकौरा, अहिरौला और गहिरौला शामिल हैं। इन गांवों के किसानों की भूमि इस परियोजना के लिए प्रस्तावित की गई है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं सक्षम प्राधिकारी ने बताया कि प्रभावित भूमिधर 12 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा प्रस्तुत करते समय संबंधित भूमि के कागजात और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस नई रेलवे लाइन के निर्माण से सिद्धार्थनगर जिले को बेहतर रेल संपर्क मिलने की उम्मीद है, जिससे आवागमन में सुविधा होगी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, प्रभावित किसानों की नजर अब मुआवजे की प्रक्रिया पर टिकी है। प्रशासन ने सभी प्रभावित लोगों से समय पर उपस्थित होकर अपना दावा प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि अधिग्रहण प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ सेंट्रल मार्केट से उतरवाए सपा के झंडे:भाजपा का विरोध कर रहे थे व्यापारी, एक गिरफ्तार; शिवपाल यादव ने फोन पर की बात
    Next Article
    चंदौली में दिव्यांगों ने प्रदर्शन कर दी चेतावनी:बिजली बिल माफी, आवास और आयुष्मान कार्ड की मांग पर सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment