Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे ने मां को ठहराया पिता की मौत का जिम्मेदार:हरदोई में मां समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

    1 hour ago

    2

    0

    हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक बेटे ने अपने पिता की मौत के लिए मां को जिम्मेदार ठहराया है। इस संबंध में बुधवार रात उसने अपनी मां समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी मां पूनम और पड़ोसी गिरिंद्र के बीच प्रेम संबंध है। करीब एक साल पहले गिरिंद्र उसकी मां को अपने साथ ले गया था, जिससे परिवार काफी परेशान था। बेटे के अनुसार, उसके पिता राजेश कुमार ने पूनम और गिरिंद्र को कई बार समझाया था। राजेश ने गिरिंद्र से कहा था कि उसके एक बेटा और एक बेटी है, इसलिए वह उसकी पत्नी से दूर रहे। हालांकि, आरोपी ने उनकी बात नहीं मानी और पूनम व गिरिंद्र साथ रहने लगे। इससे राजेश मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। आरोप है कि गिरिंद्र के क्रियाकलापों में उसका चाचा राकेश और बहन शिवकली पत्नी सुभाष भी साथ देते थे। गांव में इस मामले की चर्चा होने से राजेश का मानसिक तनाव और बढ़ गया था। युवक ने बताया कि 28 अप्रैल को राजेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगीं। परिजन उन्हें कछौना के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय राजेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने अब इस मामले में मां पूनम, गिरिंद्र, राकेश और शिवकली समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बारिश के बाद बदला मौसम:तेज हवा से गर्मी से राहत मिली, आज शाम को भी बूंदाबांदी के आसार
    Next Article
    खिलाड़ी की जीत पर अवैध हथियारों से फायरिंग का VIDEO:ढ़ोल-नगाड़ों के साथ तमंचे से की फायरिंग, अज्ञात सप्लायर की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment