Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खान यासमीन ने NET JRF परीक्षा में सफलता हासिल की:ग्रामीण पृष्ठभूमि की छात्रा का कॉलेज में भव्य सम्मान

    2 hours ago

    1

    0

    एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर की छात्रा खान यासमीन ने NET JRF परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस सफलता पर शुक्रवार को महाविद्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान समारोह महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के सभागार में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रिटायर्ड कर्नल संजीव कुमार वार्षणेय और प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन के स्वागत उद्बोधन से हुआ। डॉ. रंजन ने छात्रा की सफलता को विभाग और महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि खान यासमीन की यह उपलब्धि उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। डॉ. रंजन ने यह भी बताया कि यासमीन ने इसी महाविद्यालय से स्नातक और परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है, जिसमें उन्होंने परास्नातक में गोल्ड मेडल भी हासिल किया था। खान यासमीन ग्रामीण पृष्ठभूमि के एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा मानी जा रही है। कर्नल संजीव कुमार वार्षणेय ने अपने संबोधन में छात्रा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और हर संभव मार्गदर्शन व सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने छात्रा को शील्ड प्रदान करते हुए कहा, "यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है।" सम्मानित छात्रा खान यासमीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिव महेंद्र सिंह ने किया, तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मो. अकमल ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राहुल कुमार, राहुल यादव सहित कई छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में विहिप का धर्मांतरण के खिलाफ प्रदर्शन:राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रव्यापी सख्त कानून की मांग
    Next Article
    किडनैपर समझ तलाश कर रही थी पुलिस...बच्ची को थाने छोड़ा:सहारनपुर में गैस एजेंसी में KYC कराने गया था युवक, सीसीटीवी में गोद में ले जाता दिखा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment