Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किडनैपर समझ तलाश कर रही थी पुलिस...बच्ची को थाने छोड़ा:सहारनपुर में गैस एजेंसी में KYC कराने गया था युवक, सीसीटीवी में गोद में ले जाता दिखा था

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण की खबर से पूरे इलाके में फैल गई। बेहट रोड स्थित मॉडर्न गैस एजेंसी के बाहर हुई इस घटना ने कुछ देर के लिए पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के होश उड़ा दिए। हालांकि, बाद में सामने आई सच्चाई ने इस पूरे मामले को एक अलग ही मोड़ दे दिया। दरअसल, हसमत कॉलोनी निवासी सलीम अपनी बेटी अनबिया को साथ लेकर गैस एजेंसी पर केवाईसी कराने गए थे। एजेंसी पर भीड़ अधिक होने के कारण प्रक्रिया बाहर ही चल रही थी। इसी दौरान मासूम बच्ची अपने पिता को ढूंढते-ढूंढते सड़क की ओर निकल गई। लोगों ने बताया कि बच्ची सड़क पार करने की कोशिश कर रही थी और वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बची। इसी बीच वहां से गुजर रहे जावेद नामक युवक की नजर रोती हुई बच्ची पर पड़ी। उसने बच्ची को गोद में उठाया और उसे लेकर गैस एजेंसी के अंदर पहुंचा, ताकि उसके परिजनों का पता चल सके। लेकिन वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बच्ची को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक बच्ची को लेकर वहां से निकल गया। यहीं से मामला संदिग्ध बन गया। जब सलीम को अपनी बेटी नहीं मिली तो एजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें युवक बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे किडनैपिंग का मामला मानते हुए तलाश शुरू कर दी। वायरलेस पर संदेश प्रसारित हुए और इलाके में दबिश दी जाने लगी। लेकिन कुछ ही देर बाद कहानी पलट गई। पता चला कि जावेद बच्ची को अकेला और असहाय समझकर सीधे देहात कोतवाली की जगह सिटी कोतवाली ले गया, जहां उसने बच्ची को सुरक्षित पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को उसके पिता को सौंप दिया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खान यासमीन ने NET JRF परीक्षा में सफलता हासिल की:ग्रामीण पृष्ठभूमि की छात्रा का कॉलेज में भव्य सम्मान
    Next Article
    कानपुर देहात में सीडीओ ने खालागांव में सुनी जनसमस्याएं:बोले- समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment