Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खनन अफसरों से पासर बोले, गोली मार देंगे:प्रयागराज में हुई वारदात का वीडियो भी सामने आया, ट्रक ड्राइवर को जबरन छुड़ाया

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के नैनी में दो दिन पहले अवैध खनन के मामले में की गई कार्रवाई के दौरान पासरों ने खुलेआम गुंडई दिखाई थी। उन्होंने खनन अफसरों को गोली मारने की धमकी दी। साथ ही धक्कामुक्की करते हुए जबरन अवैध बालू लदे ट्रक के ड्राइवर को छुड़ाया और उसे मौके से भगा दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें बदमाश खनन अफसरों की टीम के साथ गए सुरक्षा गार्डों को जबरन ट्रक से उतारते भी दिख रहे हैं। इसके साथ ही एक वीडिया में खनन अफसरों को गाली और जान से मारने की धमकी देते नजर आए हैं। अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंचे थे अफसर इस मामले में खनन इंस्पेक्टर वैभव कुमार सोनी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया, नौ अप्रैल की रात 11:00 बजे नैनी में ग्राम मौका, मीरखपुर एवं बसवार में यमुना नदी से बालू के अवैध खनन व परिवहन की शिकायत मिली। इसके बाद डीएम के निर्देश पर एडीएम (प्रशासन), ज्येष्ठ खान अधिकारी प्रयागराज के साथ पूरी टीम छापेमारी करने पहुंची। बीच रास्ते जबरन रोकवा लिया ट्रक इस दौरान ग्राम बसवार में एक ट्रक बालू लदा पकड़ा गया। मांगने पर ड्राइवर परिवहन प्रपत्र दिखा नहीं पाया। ऐसे में सुरक्षा गार्डों की सहायता से ड्राइवर को ट्रक समेत थाना नैनी ले जाया जाने लगा। तभी लेप्रेासी चौराहे से डांडी जाने वाले रास्ते पर रेलवे ओवर ब्रिज के पास सफारी और स्विफ्ट डिजायर कार, जिन पर नंबर प्लेट नहीं था, में सवार चार लोगों ने गालीगलौज करते हुए ट्रक रोकवा लिया। गार्डों को ट्रक से उतारा अफसरों की टीम ने पास पहुंचकर ट्रक बढ़वाने का प्रयास किया तो बदमाश कार से नीचे उतर आए और गार्डों के साथ ही अफसरों को भी गोली मारने की धमकी देने लगे। रोड पर हंगामा करते हुए गार्डों को जबरन हाथ पकड़कर ट्रक से नीचे उतार लिया। रास्ते में अफसरों से गालीगलौज करते रहे पुलिस को फोन करने पर बदमाश पीछे हटे जिसके बाद ट्रक आगे बढ़वाया गया। लेकिन बदमाशों ने पीछा कर लिया और लेप्रोसी चौराहे पर पहुंचते ही ट्रक नए पुल की ओर बढ़वा दिया। इस दौरान अफसरों से लगातार चारों बदमाश गालीगलौज करते रहे और सरकारी वाहन में टक्कर मारने की भी कोशिश की। इसके बाद एनएचएआई ऑफिस व चेकगेट के पास दोबारा ट्रक रोककर ड्राइवर को भगा दिया। स्विफ्टसवार दो बदमाश भागे तब तक पुलिस मौके पर आ गई तो बदमाश भागने लगे लेकिन जाम लगा होने के कारण सफारी सवार नहीं भाग पाए। जबकि स्विफ्ट डिजायर पर सवार उनके साथी भाग निकले। सफारी से पकड़े गए दो लोगों ने अपना नाम आशीष शुक्ला व अनूप मिश्रा बताया जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई। एसीपी बोले, मारपीट नहीं गालीगलौज हुई एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया, इस मामले में मौके से गिरफ्तार दोनों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। खनन विभाग के अफसरों से मारपीट की बात सामने नहीं आई है। गालीगलौज की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में फर्जी लूट दिखाकर 12.80 लाख हड़पने की कोशिश:पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया, 10.50 लाख हुए बरामद
    Next Article
    मैनपुरी में डीआरपी यूनियन के पदाधिकारी चयनित:चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना ने दी बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment