Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खोस्टा गांव के मिथिलेश यादव बने नायब तहसीलदार:UPPCS परीक्षा में 140वीं रैंक हासिल कर हुए चयनित

    3 hours ago

    2

    0

    महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत खोस्टा गांव के मिथिलेश यादव ने यूपीपीसीएस (UPPCS) परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने 140वीं रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार के पद पर चयन होकर जिले का मान बढ़ाया है। मिथिलेश रामकिशन यादव के पुत्र हैं। मिथिलेश यादव वर्तमान में भारतीय रेलवे के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन इंजीनियर पद में कार्यरत हैं। अपनी नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और प्रदेश की इस प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में स्थान बनाया। उनकी इस उपलब्धि से उनका परिवार और विभाग दोनों गौरवान्वित हैं। मिथिलेश की सफलता की खबर गांव पहुंचते ही जश्न का माहौल बन गया। मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने खुशी जाहिर की। उनके बड़े भाई अखिलेश यादव ने इस उपलब्धि को कठिन परिश्रम और ईमानदारी का परिणाम बताया। मिथिलेश के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सूरज यादव, गिरजेश, बृजेश, रामबदन और जयप्रकाश सहित कई ग्रामीण और शुभचिंतक उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि मिथिलेश ने ग्रामीण परिवेश से निकलकर यह मुकाम हासिल किया है, जो क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मिथिलेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, बड़े भाई के सहयोग और निरंतर संघर्ष को दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि नौकरी के साथ भी उच्च लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है, जिसके लिए समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बड़े ने की छोटे भाई की हत्या:शराब पीकर मां की गाली दी थी, धमकी मिली तो सो रहे भाई को रॉड से पीटकर मार डाला
    Next Article
    सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल:नवोदय में चयन के बाद मेडिकल कराने जिला अस्पताल जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment