Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'खुशी चाहिए तो जिंदगी में दखल देने वाला न हो':मुरादाबाद में बहन को 84 चाकू घोंपने वाले का कहना- सोसाइटी में लड़कियां आजाद नहीं

    23 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में जिस बहन को इंजीनियर ने चाकू से 84 वार करके नृशंसता से मार डाला, उसी बहन पर वो जान छिड़कता था। बहन को घुमाना, नौकरी से छुट्‌टी दिलाकर वीकएंड पर लांग ट्रिप पर ले जाना…यहां तक कि उसके साथ हर रोज नई-नई रील्स बनाना भी हार्दिक की आदत में शामिल था। वो लड़कियों को आजादी देने और उन्हें लड़कों से ज्यादा हक देने की वकालत भी सोशल मीडिया पर करता था। दूसरे रिलीजन में शादी को लेकर भी उसका दर्द उसकी इंस्टाग्राम रील्स में दिखता है। दूसरे धर्म में शादी को लेकर उसके और उसकी बहन के विचारों में अंतर भी उसकी बहन हिमशिखा के सोशल मीडिया एक्टीविटीज में साफ झलकता है। देखें हार्दिक और हिमशिखा की रील-वीडियोज परफेक्ट थी भाई-बहन की केमिस्ट्री गुड़गांव में नौकरी करने वाला हार्दिक अपनी बहन हिमशिखा के साथ सोशल मीडिया पर रील्स बनाता था। ज्यादातर रील्स में हार्दिक अपनी बहन के साथ खुशमिजाज ही दिखाई दिया है। भाई-बहन की केमिस्ट्री परफेक्ट थी। दोनों साथ में खूब घूमते थे। जनवरी में हार्दिक ने अपनी बहन के साथ नैनीताल टूर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इसमें वो कहता है कि- फाइनली मेरी बहन को छुट्‌टी मिल गई है। मैं उसे नैनीताल घुमाने ले जा रहा हूं। हम लोग वहां खूब मस्ती करने वाले हैं। इसी तरह की दूसरी सोशल मीडिया रील्स में हार्दिक और उसकी इंजीनियर बहन हिमशिखा हंसते खिलखिलाते नजर आ रहे हैं। जो लड़की को इनसिक्योर फील कराए वो मर्द नहीं इस वारदात से एक हफ्ते पहले हार्दिक अपनी इंस्टाग्राम रील में लड़कियों के बारे में कहता है- लड़कियां ज्यादा सेक्रिफाइज करती हैं, उन्हें एग्रेसन दिखाने वाला… उन्हें इनसिक्योर फील कराने वाला मर्द हो ही नहीं हो सकता। लड़कों को अंदाजा नहीं कि लड़कियों पर कितनी फाइनेंशियल पाबंदियां होती हैं। वो अपनी मर्जी से घर से नहीं निकल सकती। किसी से बात नहीं कर सकती। वो अपनी मर्जी से एक दोस्त नहीं बना सकती। उसके लिए भी परमिशन चाहिए। दोस्ती में क्या जैलेसी, दोस्ती क्या है, कोई आपसे अपने दिल की बात कह सके, आप उससे अपने दिल की बात कह सको। किसी को देखकर उसके चेहरे पर स्माइल आ जाए, इतना ही तो है। इसमें कैसे पाबंदी। लेकिन हमारी सोसाइटी में लड़कियों पर बहुत सारी पाबंदी हैं। लड़की किसी दूसरे शहर में जाकर पढ़ाई करें, नौकरी करें और सेटल हो जाए, यह तो बहुत ही बड़ी बात है। हार्दिक कहता था- लड़कियां रिलेशनशिप में कहीं ज्यादा सेक्रिफाइज करती हैं हार्दिक एक रील में कहता है- आपका पार्टनर आपके साथ हमेशा नहीं रहेगा। आप सोचते हैं कि आपके आसपास ही उसकी जिंदगी गुजरेगी, तो ये गलत है। लेकिन जितना समय वो अपनी मर्जी से आपके साथ रहे, वो उसकी लाइफ का बेस्ट टाइम होना चाहिए। खासकर लड़कों को समझना चाहिए कि लड़कियां उनसे हजार गुना ज्यादा सेक्रिफाइज करती हैं। सिर्फ रिलेशनशिप में नहीं, बल्कि सोसाइटी में, लाइफ में, फैमिली में हर एक जगह। लड़कों को ईगो से कंप्रोमाइज करना ही पड़ेगा। लड़कियों को जो बंदा एग्रेसन दिखाता है, इनसिक्योर फील कराता है, जैलेस फील कराता है वो आदमी नहीं है। वाइफ, गर्लफ्रेंड, मदर और बहन को वही रेस्पेक्ट दें, जो आप खुद सोसाइटी से अपने लिए चाहते हैं। नौकरी को गुलामी समझता था हार्दिक हार्दिक नौकरी को गुलामी समझता था। वो आजादी और फैमिली के साथ लाइफ को एंजॉय करने की एडवोकेसी करता है। कई वीडियोज में वो ये भी कहता है कि बहन 10-10 घंटे जॉब करती है और उसे अपने लिए वक्त नहीं मिलता। वो घूम नहीं पाती और फैमिली को वक्त नहीं दे पाती। वहीं हिमशिखा भी एक वीडियो में कहती है- अगर टॉक्सिक जॉब है तो छोड़ देना चाहिए। क्योंकि कंपनी ने जॉब आपको आपकी कैपिबिलिटी पर दी है। आपके घर जो रोटी आ रही है वो आपकी काबिलियत की वजह से आ रही है। अगर आप टॉक्सिक नौकरी छोड़ दोगे, तो कहीं से भी आपकी काबिलियत आपको रोटी कमाकर खिला देगी। हिमशिखा बोली- अब हम वीडियोज बनाएंगे और जिम जाएंगे हिमशिखा के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड है। इसमें वो छुट्‌टी मिलने के बाद दौड़कर भाई की कार में बैठती है। कहती है- अब हम जिंदगी के मजे करेंगे, वीडियो रील्स बनाएंगे, जिम जाएंगे और मैं तेरी बॉडी बनवाऊंगी। इस तरह टॉक्सिक वर्कप्लेस छोड़ने को लेकर भी हार्दिक ने एक वीडियो बनाया। इसमें वो कहता है, मेरी बहन अब जहां मन करे जा सकती है, फन कर सकती है, रिलैक्स कर सकती है। उसने टॉक्सिक वर्कप्लेस को छोड़ने का डिसीजन लिया है। हिमशिखा कहती है- फालतू लोगों को अपनी लाइफ में मत रखो, जो आपको प्राथमिकता नहीं दे सकते। सिर्फ उन लोगों को अपनी लाइफ में रखो जो आपको प्राथमिकता देते हों। अपनी फैमिली को वक्त दो और लाइफ को एंजॉय करो। रिलीजन मैटर नहीं करता, बहन बोली-मुस्लिम हो तो भी ? एक वीडियो में हार्दिक अपने बुजुर्ग नाना से सवाल करता है- क्या शादी के लिए रिलीजन और रिचुअल मायने रखता है? तब बुजुर्ग नाना जवाब देते हैं- नहीं। इस पर पास में बैठी हिमशिखा कहती है- सामने वाला मुस्लिम हो तो भी नहीं …? दरअसल यहां बात हार्दिक की मुस्लिम गर्लफ्रेंड को लेकर हो रही थी। हार्दिक का तर्क था कि शादी में धर्म और जाति मायने नहीं रखते। जबकि हिमशिखा का कहना था कि, जाति तक तो ठीक है लेकिन दूसरे धर्म में शादी करना ठीक नहीं है। इसी वीडियो के अंत में हार्दिक कहता है- जिंदगी में दखल देने वाला कोई न हो, तो जिंदगी में खुशियां ही खुशियां हों। बहन का मर्डर करके बोला- मां घर चलो सरप्राइज देना है नीलिमा मुरादाबाद में ही दिल्ली रोड पर बीमा कंपनी के दफ्तर में बतौर असिस्टेंट मैनेजर काम करती हैं। शुक्रवार को घर में बहन की हत्या करने के बाद हार्दिक मां को बुलाने दफ्तर पहुंचा। बोला- मम्मी घर चलो, आपको एक सरप्राइज देना है। वो कार से मां को लेकर घर पहुंचा। मां ने जैसे ही घर का गेट खोलकर देखा तो पूरे घर में खून फैला हुआ था। कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ बेटी हिमशिखा की डेडबॉडी थी। इस पर उनकी चीख निकल गई। इससे पहले कि नीलिमा संभल पातीं, हार्दिक ने उन पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अब अस्पताल में सिसक रही मां, बेटी का कत्ल, बेटा जेल पहुंचा बेटे के हाथों जख्मी होने के बाद मां नीलिमा अस्पताल में भर्ती हैं। हार्दिक ने मां पर भी चाकू से 6 वार किए थे, लेकिन नीलिमा की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गईं। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। एक ही झटके में नीलिमा की पूरी दुनिया उजड़ चुकी है। बेटी की मौत हो चुकी है। बेटा जेल में है। सोच-सोचकर नीलिमा अस्पताल के बिस्तर पर रह-रहकर सिसकने लगती हैं। गुड़गांव में रहते थे दोनों भाई-बहन, भाई ने छोड़ दी थी नौकरी हिमशिखा और हार्दिक, दोनों ही जुड़वा भाई-बहन थे। दोनों इंजीनियरिंग करने के बाद गुड़गांव की आईटी कंपनी में काम करते थे। हिमशिखा जॉब के साथ-साथ एमबीए भी कर रही थी। जबकि हार्दिक भी डेढ़ साल पहले तक एक कंपनी में काम करता था। इंस्टाग्राम पर गुड़गांव की लड़की से इश्क होने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी और यू-ट्यूब पर कंटेंट अपलोड करने लगा था। बदायूं से आकर मुरादाबाद में बसी थीं नीलिमा पुलिस के मुताबिक, नीलिमा मूल रूप से बदायूं के जोगीपुरा की रहने वाली हैं। करीब 30 साल पहले वह और उनके पति मुरादाबाद में आकर बस गए थे। करीब 10 साल पहले पति से उनका अलगाव हो गया था। जिसके बाद वह बुद्धि विहार में किराए के घर में रहने लगी थीं। बच्चों को पढ़ा लिखाकर उन्होंने नौकरी के लायक बनाया। …………… पढ़ें ये भी जरूरी खबर… 'बहन समझाती थी- इश्क में पागल मत हो, करियर बना':मुरादाबाद में जिसके लिए बहन को 84 चाकू मारे, वो सिर्फ ऑनलाइन मोहब्बत थी मुरादाबाद में इंजीनियर बहन को चाकू से 84 वार करके मौत के घाट उतारने वाला इंजीनियर भाई हार्दिक जेल में पहुंच गया है। पुलिस पूछताछ में वो बहकी-बहकी बातें करता रहा है। बोला- मेरी मुस्लिम प्रेमिका को उसके घर वाले टॉर्चर करते थे। मेरी वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। हैरानी की बात ये है कि जिस प्रेमिका के लिए हार्दिक (25) ने अपनी जुड़वा बहन हिमशिखा (25) की बेरहमी से हत्या की और मां पर जानलेवा हमला किया, उससे वो कभी मिला तक नहीं था। ये सिर्फ उसका ऑनलाइन इश्क था। इंस्टाग्राम पर ही उसकी प्रेमिका से बातचीत होती थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजट सत्र का दूसरा चरण आज से:लोकसभा स्पीकर को पद से हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा-वोटिंग संभव, विपक्ष का आरोप- बिरला भेदभाव करते हैं
    Next Article
    आजम की सल्तनत उजाड़ने वाले IAS बोले- खूब धमकियां मिलीं:मुरादाबाद कमिश्नर बने 5 साल पूरे, सत्ता बदली तो शायद उपयोगी न रहूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment