Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर सियार का हमला:एटा में गम्भीर रूप से घायल, अलीगंज अस्पताल में चल रहा इलाज

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के बिल्सड पुवायां गांव में खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति पर जंगली सियार ने हमला कर दिया। हमले में 47 वर्षीय राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात उस समय हुई जब राम सिंह अपने खेत से भूसा भर रहे थे। अचानक एक जंगली सियार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह काट लिया। सियार के हमले के बाद राम सिंह के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह राम सिंह को सियार के चंगुल से छुड़ाया। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सालय में डॉक्टरों ने राम सिंह का उपचार किया और बाद में उन्हें घर वापस भेज दिया गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला:पुलिस जांच में जुटी, मृतक नशे का आदी था, परिवार में सात बच्चे
    Next Article
    1 मई से सहारनपुर से निकलेगी ‘नौजवान किसान यात्रा’:युवा कांग्रेस बोली- ट्रेड डील से किसान और युवा प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment