Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खादी ग्रामोद्योग विभाग का बाबू-ड्राइवर 16 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा, मैनेजर फरार

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में खादी ग्रामोद्योग विभाग में भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है। एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने 16 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एक बाबू और एक ड्राइवर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को हुई और दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बाबू दीप नारायण सिंह और प्रबंधक के ड्राइवर शहनवाज के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और कार्यालय प्रभारी अमिता श्रीवास्तव मौके का फायदा उठाकर फरार हो गईं। बताया जा रहा है कि यह दूसरी बार है जब वह किसी कार्रवाई के दौरान कार्यालय छोड़कर भागी हैं। शिकायतकर्ता पुष्पा देवी ने 15 अप्रैल को डेयरी उद्योग के लिए 8 लाख रुपये के ऋण हेतु आवेदन किया था। आरोप है कि बाबू दीप नारायण सिंह ने ऋण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 2 प्रतिशत कमीशन, यानी 16 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। सोमवार को टीम कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की। बाबू ने शिकायतकर्ता से पैसे लेकर ड्राइवर शहनवाज को देने को कहा। जैसे ही पैसे दिए गए, टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक से निकले तीन दोस्त घाघरा नदी में डूबे:आजमगढ़ में एक को मौत, दो अन्य को मजदूरों ने बचाया
    Next Article
    गाजीपुर सपा विधायक जय किशन साहू को जनता ने नकारा:सपा के राजकुमार पहली पसंद, 72% लोग भाजपा नेता अवधेश को बनाना चाहते कैंडिडेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment