Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक से निकले तीन दोस्त घाघरा नदी में डूबे:आजमगढ़ में एक को मौत, दो अन्य को मजदूरों ने बचाया

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर घाघरा नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। नदी में डूब रहे दो अन्य किशोरों को पुल पर काम कर रहे मजदूरों ने बचा लिया। घटना देवारा खास राजा के पास निर्माणाधीन पुल के पास की है। घटना की 3 तस्वीरें... बाइक से तीनों किशोर गए थे नहाने सुदनीपुर गांव निवासी शिवम (16), शनि (14) और मऊ जनपद निवासी नीतीश (15) सोमवार को बाइक से घाघरा नदी में नहाने गए थे। देवारा खास राजा में गोलाघाट पर निर्माणाधीन पुल के पास तीनों किशोर नदी में नहा रहे थे, तभी वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मजदूरों ने दो की बचाई जान पुल पर काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें डूबते देखा और बचाने का प्रयास किया। मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए शिवम और शनि को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन नीतीश गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों की सहायता से डूबे हुए किशोर की तलाश शुरू घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाने को दी गई। रौनापार थाने की पुलिस और सगड़ी तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की सहायता से डूबे हुए किशोर की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद सोमवार शाम को नदी में डूबे किशोर का शव बरामद कर लिया गया। मृतक किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी देते हुए रौनापार थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़:15 सटोरिए गिरफ्तार, 6 लाख नकद जब्त, बैंक खाते फ्रीज
    Next Article
    खादी ग्रामोद्योग विभाग का बाबू-ड्राइवर 16 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा, मैनेजर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment