Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'खुद को हिंदू बताकर शादी की, धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाया':शक न हो इसलिए लिए मंदिर जाता, मुस्लिम होकर श्रीश्याम पेंटर नाम से दुकान चलाता

    16 hours ago

    1

    0

    बरेली में युवती के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवती ने पति पर पहचान छिपाकर शादी करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू बनकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर शादी कर ली। युवती के अनुसार- गुरुग्राम में जब उससे मुलाकात हुई तो उसने अपना नाम राज गुप्ता बताया था। वहां वह श्री श्याम पेंटर ठेकेदार के नाम से दुकान चलाता था। वह खुद को इंजीनियर बताता था। खुद को हिंदू साबित करने के लिए हाथ में कलावा और माथे पर तिलक लगाता था। मंदिर भी जाता था। शादी के बाद आरोपी और उसके परिवार की सच्चाई सामने आई। पता चला है वह राज नहीं बल्कि कय्यूम है। शादी के बाद उसने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट की। मुझे काटकर फ्रिज और सूटकेस में भरने की धमकी भी दी। पीड़िता ने एसएसपी से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र का है। उसने पति और जेठ पर सीबीगंज थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस की टीमें दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अब जानिए कैसे मुलाकात हुई और जाल में फंसाया युवती के मुताबिक-कय्यूम संभल का रहने वाला है। उसने अपनी पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। उसने बताया- मेरा नाम राज गुप्ता है और मैं इंजीनियर हूं। मै तुमसे शादी करना चाहता हूं। उसके माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बंधा हुआ था। युवती के अनुसार- मैंने कय्यूम को बताया- मेरी बहन की मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चे मेरे साथ रहते हैं। मुझे उनकी जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। तुम मुझसे शादी नहीं कर सकते हो। तो उसने कहा कि मुझे बच्चों से बहुत प्यार है। मै उनकी पूरी जिम्मेदारी उठाने को तैयार हु। तुम मुझसे शादी कर लो। गुरुग्राम में मंदिर में की शादी युवती को उसकी बातों पर विश्वास हो गया और गुरुग्राम में मंदिर में जाकर उसने शादी भी कर ली। लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि जिसे मैं राज गुप्ता समझती थी वो तो कय्यूम है। उसने मुझपर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। उसने कहा कि अगर तुम मुसलमान नहीं बनोगी तो तुम्हारे टुकड़े टुकड़े करके फ्रिज और सूटकेस में रखकर फेंक दूंगा। मंदिर में हुई दोनों की मुलाकात सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 साल की एक युवती गुरुग्राम की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करती थी। सन 2023 में एक मंदिर में युवती की मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने खुद को इंजीनियर और नाम राज गुप्ता (26) बताया। उसके माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बंधा हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया और फोन पर बातचीत होने लगी। दोनों समय-मिलने पर एक-दूसरे से मुलाकात भी करने लगे। कुछ दिन युवती की नौकरी छूट गई। नौकरी छूटने के बाद युवती अपने घर बरेली चली गई। युवती का आरोप है कि इस दौरान राज गुप्ता झूठी हमदर्दी दिखाकर मेरे करीब आने लगा। मार्च 2024 के पहले हफ्ते राज मुझसे मिलने बरेली आया। उसने दोबारा नौकरी लगवाने और शादी करने की बात कही। मुझे लगा कि वह सच बोल रहा है। वह मुझे कार से रामपुर हाइवे ले गया। यहां एक होटल में उसने मुझसे दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर मंदिर में शादी की युवती ने कहा- इस घटना के बाद मैं प्रेग्नेंट हो गई। फिर मैंने राज से शादी करने के लिए कहा। इस पर राज मार्च में ही मुझे वापस गुरुग्राम ले गया, जहां उसने गर्भपात कराने की कोशिश की। मैंने कहा कि अगर ऐसा कराया तो मैं पुलिस से शिकायत कर दूंगी। इसके बाद राज ने गुरुग्राम के ही एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से मुझसे शादी कर ली। शादी में मेरे परिवार वाले भी शामिल हुए थे। हम दोनों ने इस शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए। गाजियाबाद के फ्लैट में जेठ ने रेप किया युवती का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद राज के भाई अकरम सैफी ने हमें गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। अकरम ने मुझसे कहा कि ये शादी कोई असली शादी नहीं है। यह एक मजाक है, जो हम अक्सर हिंदू लड़कियों के साथ करते हैं। अकरम सैफी ने मुझे दबोच लिया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। जब मैं चीखने-चिल्लाने लगी, तो मेरा पति राज गुप्ता एक बड़ा चाकू लेकर आया और अपने भाई से कहने लगा कि इसका खेल खत्म कर दो। पड़ोसियों की आहट सुनकर दोनों भाइयों ने मुझे धमकी देकर छोड़ा कि मैं इस बारे में किसी को कुछ न बताऊं। यहां ही मुझे पता चला कि राज गुप्ता हिंदू नहीं, बल्कि मुस्लिम है। उसका असली नाम कय्यूम है। बच्ची के जन्म के बाद मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव युवती ने बताया कि फरवरी 2025 में मैंने एक बेटी को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद कय्यूम और उसके परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मेरे सामने शर्त रखी कि यदि मैं मुस्लिम धर्म अपना लेती हूं, तभी वे मेरी बच्ची को स्वीकार करेंगे। मैंने ऐसा करने से मना कर दिया। मैं बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक कमरा किराए पर लेकर रहने लगी। इसके बाद भी कय्यूम 4-5 बार मेरे कमरे पर आया। उसने डरा-धमकाकर मेरे साथ जबरन संबंध बनाए और मारपीट की। मैं दोबारा प्रेग्नेंट हो गई, तो कय्यूम ने धोखे से मुझे गर्भपात की दवा खिला दी। इससे मेरी तबीयत बिगड़ गई। अब कय्यूम और मुझ पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर मेरे छोटे-छोटे टुकड़े करके फ्रिज और सूटकेस में भरकर फेंक दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शुक्रवार उसने एसएसपी के सामने पेश होकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीगंज पुलिस को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। आरोपों की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंदिर से घंटा चोरी के आरोपी को ग्रामीणों ने पीटा:VIDEO आया सामने, कौशांबी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी
    Next Article
    फिरोजाबाद एक्सप्रेसवे हादसा-बस में महिला का भी जला कंकाल मिला:डंपर से टकराने के बाद धू-धूकर जली थी स्लीपर बस, चालक जिंला जला, 15 यात्री घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment