Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुद को मृत दिखाने के लिए दोस्त को मार डाला:सहारनपुर में 1.60 लाख देकर दोस्ती की, कार में शव जलाया; सजा से बचने को रची साजिश

    11 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक युवक ने रेप केस में सजा से बचने के लिए अपने दोस्त की हत्या कर दी। उसने अपने 3 साथियों की मदद से मफलर से उसका गला घोंटकर मार डाला। फिर कार में बैठाकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मर्डर को हादसा दिखाने के लिए आरोपियों ने कार के पहिए का बोल्ट भी खोल दिए। मर्डर करने के बाद आरोपी देहरादून भाग गए। मुख्य आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए अपने बाल कटवा लिए। नया सिम कार्ड ले लिया और अपने भाई को फोन कर गुमशुदगी दर्ज कराने को कहा। ताकि पुलिस उसे मृत मान ले। भाई ने जब गुमशुदगी दर्ज करा दी। 25 फरवरी को काली नदी के पास अमरपुर के जंगल में सड़क किनारे एक जली हुई आल्टो कार में एक जला हुआ शव मिला। पुलिस ने जांच की तो मामला खुल गया। पुलिस 28 फरवरी को मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामला थाना गागलहेड़ी क्षेत्र का है। काली नदी के किनारे जंगल में कार में मिला था जला हुआ शव रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि 25 फरवरी 2026 को ग्राम चौराखुर्द के प्रधान ने पुलिस को सूचना दी कि गांव से चांदपुर जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास एक आल्टो कार जली हुई हालत में खड़ी है। जिसमें एक व्यक्ति का जला हुआ शव है। सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कार के जले हुए नंबर के आधार पर उसकी पहचान की गई। जांच में पता चला कि कार कई बार बिक चुकी थी। अंतिम बार 16 फरवरी 2026 को अर्जुन नाम के युवक ने खरीदी थी। इसी बीच अर्जुन के भाई विजय सागर ने थाने पहुंचकर बताया कि अर्जुन 24 फरवरी से लापता है। उसका फोन बंद है। पुलिस ने जांच शुरू की। इसी बीच 27 फरवरी को मोहम्मदपुर कंधेला गांव निवासी बबीता अपने बेटे अक्षय और अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंची। उसने बताया कि मेरा बेटा रोहित पांच दिन से लापता है। बताया कि कार में जिस अर्जुन की लाश मिली है। रोहित उसका दोस्त था। उसका घर आना जाना था। DNA जांच में पता चला शव रोहित का था बबीता ने पुलिस को बताया था कि रोहित ने अर्जुन से 1.60 लाख रुपए उधार लिए थे। जिसे वह वापस नहीं कर पा रहा था। पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने जांच तेज की। पुलिस ने कार में मिली डेडबॉडी का DNA कराया। DNA परिजनों से मैच हो गया। कार में जो डेडबॉडी मिली थी, वह रोहित की थी। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस अर्जुन की तलाश में लग गई। पुलिस ने अर्जनु की गुमशुदगी लिखाने वाले भाई विजय सागर पर नजर रखनी शुरू की। नंबर सर्विलांस पर लगाया। इसी दौरान पता चला कि अर्जुन जिंदा है। वह देहरादून में रह रहा है। 28 फरवरी को अर्जुन अपने छोटे भाई विजय सागर से मिलने आया। पुलिस ने दोनों को बड़कला फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो अर्जुन ने सच बता दिया। अर्जुन ने पूछताछ में बताया कि मैंने साल 2024 में देहरादून में एक नाबालिग के साथ रेप किया था। मामले में मैं जेल गया था। मुझे डर था कि कहीं मुझे सजा न हो जाए। इसलिए मैंने बचने के लिए खुद को मृत दिखाने का प्लान बनाया। जेल में मेरी मुलाकात सारिक से हुई थी। वह किडनैपिंग केस में बंद था। जुलाई 2025 में रोहित से दोस्ती हुई थी एक साल बाद मैं जमानत पर जेल से बाहर आ गया। फिर मैं झबरेड़ा में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करने लगा। इसी दौरान जुलाई माह में मैंने रोहित से दोस्ती की। उसे शराब का आदी बनाया। फिर उसे करीब 1.70 लाख रुपए उधार दिए। इसके बाद 24 फरवरी की रात मैं रोहित को अपने साथ लेकर गया। मेरे साथ मेरे अन्य साथी रोबिन और सारिक भी थे। हम लोगों ने रोहित को शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो मफलर से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को आल्टो कार की ड्राइवर सीट पर बैठाकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। ताकि यह लगे कि अर्जुन की दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास एक किआ सोनेट कार बरामद की है। …………………. ये खबर भी पढ़िए- झांसी में भाभी को चाकू मारकर न्यूड भागा प्रेमी देवर...VIDEO:300 मीटर दूर पेड़ से लटककर जान दी, ब्रेकअप से नाराज था झांसी में भाभी पर प्रेमी देवर ने जानलेवा हमला कर दिया। उसने चाकू से पेट और गले पर वार किए। सीना फाड़ दिया। उसकी आतें बाहर आ गईं। इसके बाद आरोपी न्यूड अवस्था में लंगड़ाते हुए भागा और 300 मीटर दूर जाकर पेड़ से लटककर जान दे दी। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि देवर और भाभी के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन भाभी उससे ब्रेकअप कर चुकी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने यह कदम उठाया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-इजराइल जंग, बठिंडा की प्रिंसिपल दुबई में फंसी:VIDEO में बोलीं- एयरपोर्ट से बाहर निकाला, पैसे-दवा खत्म; बच्चों से मिलने गई थी
    Next Article
    बुलंदशहर पुलिस ने त्योहारों के लिए किया पैदल मार्च:शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाह न फैलाने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment