Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर पुलिस ने त्योहारों के लिए किया पैदल मार्च:शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाह न फैलाने की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पैदल मार्च किया। यह मार्च अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह और सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ निकाला। इस पैदल मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से सीधा संवाद किया और उनसे सुरक्षित होलिका दहन तथा होली मनाने की अपील की। उन्होंने जनता से यह भी अनुरोध किया कि असामाजिक तत्वों या किसी भी प्रकार की अफवाह और उन्माद फैलाने वालों के बारे में तत्काल 112 नंबर या संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं भी अराजक या असामाजिक तत्वों द्वारा त्योहार के दौरान कोई अवांछनीय गतिविधि की जाती है, तो उनसे सख्ती से निपटा जाए। इसके अतिरिक्त, जनपद में शराब पीकर गाड़ी चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) वालों के विरुद्ध एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। यह अभियान 5 मार्च 2026 तक जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुद को मृत दिखाने के लिए दोस्त को मार डाला:सहारनपुर में 1.60 लाख देकर दोस्ती की, कार में शव जलाया; सजा से बचने को रची साजिश
    Next Article
    शंकराचार्य बोले- मुख्यमंत्री खुद को हिंदू साबित नहीं कर रहे:काशी में बोले- गौमाता की प्रतिष्ठा के लिए कोई प्रयास नहीं किया, हम धर्मयुद्ध करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment