Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाद्य सुरक्षा विभाग ने 400 किलो कुट्टू आटा किया सीज:नवरात्रों से पहले छापेमारी में सात नमूने प्रयोगशाला भेजे गए

    1 hour ago

    1

    0

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों पर बड़ी छापेमारी की है। इस दौरान लगभग 400 किलोग्राम कुट्टू का आटा जब्त किया गया और जांच के लिए सात नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल की टीम ने कुलेसरा, ग्रेटर नोएडा स्थित संतोष ट्रेडर्स पर छापा मारा। यहां 240 किलोग्राम खुला कुट्टू आटा मिला, जिसके बिल-वाउचर और निर्माण तिथि का कोई रिकॉर्ड नहीं था। इसके अतिरिक्त, बिना निर्माण तिथि और बैच नंबर वाले 250 ग्राम के 244 पैकेट भी पाए गए। टीम ने एक-एक नमूना लेकर लगभग 238 किलोग्राम खुला और 240 पैकेट कुट्टू आटा जब्त कर लिया। इसी टीम ने कुलेसरा, ग्रेटर नोएडा स्थित मुस्कान ट्रेडर्स पर भी कार्रवाई की। यहां 70 किलोग्राम खुला कुट्टू आटा मिला, जिसका बिल-वाउचर और निर्माण तिथि उपलब्ध नहीं थी। साथ ही, बिना निर्माण तिथि और बैच नंबर वाले 250 ग्राम के 145 पैकेट भी मिले। इनमें से भी एक-एक नमूना लेकर शेष लगभग 70 किलोग्राम खुला और 141 पैकेट कुट्टू आटा जब्त किया गया। इस प्रकार, दोनों जगहों से कुल लगभग 400 किलोग्राम कुट्टू आटा सीज किया गया। अन्य टीमों ने भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ.पी. सिंह और एस.के. पांडेय की टीम ने सेक्टर 49, नोएडा स्थित श्री श्याम डी.एस.बी. फुलफिलमेंट सॉल्यूशन से कुट्टू आटा और सिंघाड़े के आटे का एक-एक नमूना लिया। वहीं, रविंद्र नाथ वर्मा और मालती की टीम ने यूनिवर्सिटी रोड, कासना स्थित रघुनाथ प्रसाद किराना से किशमिश का एक नमूना एकत्र किया। कुल मिलाकर, जांच के लिए सात नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग ने सभी खाद्य सामग्री विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी है कि वे खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाइसेंसी या पंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं से ही सामग्री खरीदें। साथ ही, खरीद बिल अवश्य लें और निर्माण तिथि व बैच नंबर देखकर ही खाद्य सामग्री प्राप्त करें व उपभोक्ताओं को बेचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कारगिल युद्ध के सैनिक से दरोगा ने 20 लाख मांगे:आगरा में बोला- मुकदमे में सबके नाम हटा दूंगा, डीसीपी को रुपए चाहिए
    Next Article
    बदहाल एटा-मथुरा रोड को स्वर्ग जैसा बनाया:रालोद विधायक प्रदीप चौधरी बोले- हाथरस में आलू प्रोसेसिंग यूनिट और रिसर्च सेंटर खुलवाने का सपना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment