Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाद्य विभाग की छापेमारी में लाखों का माल सीज:खानपुर में खोया-मक्खन और तेल के नमूने भरे, सिकंदराबाद में भी हुई कार्रवाई

    4 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर खोया, मक्खन, तेल और अन्य उत्पादों के नमूने लिए, साथ ही लाखों रुपये का माल जब्त किया। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि टीम ने तहसील स्याना के खानपुर क्षेत्र में अमित सैनी की खोया व मक्खन की दुकान पर छापा मारा। मौके पर खोया, फैट स्प्रेड और मिल्क फैट स्प्रेड जैसे खाद्य पदार्थ मिले, जिनमें मिलावट की आशंका के चलते तीन नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। इसके बाद, सिकंदराबाद तहसील के गोपालपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कियारा एडीबल्स प्रा. लि. का निरीक्षण किया गया। इस फैक्ट्री में मैकरोनी, पास्ता और सेवई का निर्माण हो रहा था। फैक्ट्री की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, हालांकि उत्पादों के तीन नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए। तीसरी कार्रवाई श्री गंगा इंडस्ट्रीज एंड एलाइड प्रोडक्ट्स में की गई, जहां सरसों के तेल की पैकिंग हो रही थी। यहां 15-15 लीटर के 194 टिन सरसों का तेल मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। इन टिनों पर अगस्त 2025 की पैकिंग तिथि अंकित थी। संदेह के आधार पर तेल के दो नमूने लिए गए और पूरे स्टॉक को सीज कर दिया गया। कुल आठ नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में 1050 जोड़ों का सामूहिक विवाह:सीडीआ ने दिया नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, निकाह भी कराया
    Next Article
    मथुरा में गऊ घाट पर यमुना क्लीन-अप ड्राइव हुई:ब्रज तीर्थ विकास परिषद और छात्रों ने किया श्रमदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment