Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में गऊ घाट पर यमुना क्लीन-अप ड्राइव हुई:ब्रज तीर्थ विकास परिषद और छात्रों ने किया श्रमदान

    6 hours ago

    1

    0

    मथुरा के गऊ घाट पर यमुना नदी को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से शनिवार को क्लीन-अप ड्राइव चलाई गई। इसके तहत घाट की व्यापक सफाई की गई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस स्वच्छता अभियान में मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त जग प्रवेश, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल और अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने भाग लिया। इन अधिकारियों ने स्वयं घाट पर सफाई कार्य किया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित भी किया। यह कार्यक्रम मथुरा-वृंदावन नगर निगम, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, लिविंग पीस प्रोजेक्ट्स फाउंडेशन और वैल्यूसेन्ट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, नागरिकों और विभिन्न संस्थाओं को एक मंच पर लाकर यमुना संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना है। इस अवसर पर पाथवेज़ वर्ल्ड स्कूल, गुड़गांव और कन्हा माखन स्कूल, मथुरा-वृंदावन के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने घाट की सफाई में सक्रिय योगदान दिया। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने कहा कि मथुरा-वृंदावन एक विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जहाँ हर साल करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। ऐसे अभियानों में विद्यार्थियों की भागीदारी से स्वच्छता का संदेश बड़े पैमाने पर फैलता है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ सूरज पटेल ने जोर दिया कि घाटों की स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही स्थायी परिवर्तन संभव है। इस अभियान में लिविंग पीस प्रोजेक्ट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी, सफाई निरीक्षक और कार्यदायी संस्थाओं के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाद्य विभाग की छापेमारी में लाखों का माल सीज:खानपुर में खोया-मक्खन और तेल के नमूने भरे, सिकंदराबाद में भी हुई कार्रवाई
    Next Article
    लखनऊ में पक्का पुल की छतरी पर चढ़ा युवक:गोमती नदी में कूदने के इरादे से घूमता रहा, पुलिस ने समझाकर उतारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment