Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खड़ी सीज बस से टकराई स्कॉर्पियो, दो की मौत:कन्नौज में बारात से लौटते वक्त हादसा, पुलिस चौकी के बाहर टक्कर

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के नादेमऊ कस्बे में चौकी के बाहर खड़ी बस से स्कार्पियो टकरा गई। जिससे कार ड्राइवर व महिला की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। घटना सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ कस्बे की है। जहां के रहने वाले कौशलेंद्र गुप्ता के बेटे सूरज की बारात छिबरामऊ के एक गेस्ट हाउस में गई थी। शादी समारोह में शामिल होकर श्याम सुंदर (27) स्कार्पियो लेकर शुक्रवार सुबह वापस नादेमऊ लौट रहा था। जैसे ही वह कार लेकर कस्बे के पास पहुंचा, तभी पुलिस चौकी के बाहर खड़ी बस से उसकी कार टकरा गई। इस घटना में स्कार्पियो ड्राइवर श्याम सुंदर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार रामादेवी (45) पत्नी कौशलेंद्र कौशल, स्वेता पत्नी रजत, पीहू पुत्री शुभम, उपासना पत्नी शुभम, ईशू पुत्र रजत घायल हो गए। जिन्हें तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां रामादेवी ने भी दम तोड़ दिया। अन्य चार घायलों की हालत गम्भीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया। कस्बेवासियों ने बताया कि सौरिख थाने की नादेमऊ चौकी के बाहर करीब 3 वर्षों से एक प्राइवेट बस खड़ी है। टैक्स बकाया होने के कारण बस को सीज किया गया था। नादेमऊ-सौरिख रोड पर खड़ी इस बस में स्कार्पियो टकरा गई। जोकि पुलिस की लापरवाही को उजागर कर रही। सीज बस लम्बे समय से सड़क किनारे खड़ी थी, जिस कारण ये हादसा हुआ। हालांकि पुलिस ने अपनी गलती छिपाते हुए अज्ञात वाहन से टक्कर होने की बात कही है। जबकि स्कार्पियो टकराने से बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बारात से लौटते वक्त स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार रामादेवी की मौत हो गई। रामादेवी के 4 बच्चे हैं। जिसमें बड़ी बेटी शालिनी (30) की शादी हो चुकी। जबकि टिंकल, विशाल और करण का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर स्कार्पियो ड्राइवर श्याम सुंदर अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। घर मे उसकी पत्नी सगुन, भाई गोपाल और दो बहनों कंचन व मुस्कान का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलीम वास्तिक की मदद करने वालों पर एक्शन हो:सपा नेता ने लिखा पत्र- विधायक नंद किशोर व पिंकी चौधरी ने आर्थिक सहायता की
    Next Article
    शाहजहांपुर में तेल टैंकर-बस टक्कर:13 यात्री घायल, 6 फर्रुखाबाद रेफर; 30 यात्री सवार थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment