Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खड़े ट्रक में घुसीं दो रोडवेज बसें, 29 यात्री घायल:शाहजहांपुर में हाईवे पर दो रोडवेज बसें ट्रक से टकराईं, तीन मेडिकल कॉलेज रेफर

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के तिलहर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से दो सरकारी रोडवेज बसें जा घुसीं। इस दुर्घटना में महिला-पुरुष समेत कुल 29 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना ग्राम धनेली पल्टू के निकट उस समय हुई, जब सड़क किनारे खड़े ट्रक से आगे चल रही रोडवेज बस टकरा गई। उसके पीछे आ रही दूसरी बस भी नियंत्रण खो बैठी और पहली बस में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों और सरकारी एंबुलेंस की मदद से बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। रोडवेज बस चालक आशुतोष बाजपेई ने बताया कि वह बस लेकर आ रहे थे और उनके आगे एक अन्य रोडवेज बस चल रही थी। इसी दौरान हाईवे किनारे खड़े ट्रक में आगे वाली बस टकरा गई, जिससे उनकी बस भी पीछे से उसमें घुस गई। घायलों में मनौना धाम से लौट रहे तीर्थयात्री मोतीलाल, उनकी पत्नी रिंकी, पुत्र कपिल कुमार (लखीमपुर खीरी), रज्जो देवी, उनके पति भरत लाल (रौनापार, आजमगढ़), मुन्नालाल (सीतापुर), धर्मेंद्र राज (सीतापुर), तेजराम (कसर खानपुर, सीतापुर), सोनू विश्वकर्मा (आवास विकास, लखनऊ) शामिल हैं। हरिद्वार से आ रहे यात्रियों में विपिन गुप्ता (बिलसंडी बुजुर्ग, पुवायां), सोनू परसेना, सुशील कुमार, सुनील कुमार, साधु राम (सभी खलीलपुर, निगोही), रामनरेश (कमरखेड़ा, मोहम्मदी), हिमांशी, धर्मेंद्र कुमार (सीतापुर), सत्यदेव, साधुराम, प्रियांशी (बरखेड़ा, मोहम्मदी), संजय कुमार (मोहम्मदी), छोटू (हरिद्वार), हरिओम (हरदोई), कुलदीप कुमार (मोहम्मदी), कमलेश कुमार (हरदोई) घायल हुए हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ निवासी ओमप्रकाश जोशी, जो लखनऊ दवा लेने जा रहे थे, भी हादसे में घायल हुए हैं। बस स्टाफ में सीतापुर डिपो के चालक आशुतोष बाजपेई (निवासी सीतापुर), दूसरे चालक अरुण शुक्ला (लखीमपुर खीरी) और परिचालक शिवम अवस्थी (लखीमपुर खीरी) भी घायल बताए गए हैं। कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर सभी घायलों को उपचार दिलाया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में बोलेरो से स्टंट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार:पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की, तीन आरोपी अभी भी फरार
    Next Article
    देवरिया पुलिस लाइन में महिला फॉलोअर की मौत:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घटना, जांच में जुटा प्रशासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment