Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाड़ी देशों की 8 फ्लाइटों का संचालन शुरू:अमेरिका-ईरान-इस्राइल तनाव के बीच राहत, 600 यात्रियों ने की यात्रा,15 उड़ानें अब भी रद्द

    23 hours ago

    1

    0

    खाड़ी देशों में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान-इस्राइल के बीच बढ़े सैन्य टकराव के असर के बीच लखनऊ से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। रविवार को लखनऊ से जेद्दा और मस्कट के लिए कुल आठ उड़ानों का संचालन हुआ, जिससे लगभग 600 यात्रियों ने यात्रा की। हालांकि खाड़ी के कई अन्य शहरों के लिए आने-जाने वाली 15 उड़ानें अब भी निरस्त रहीं। जेद्दा और मस्कट के लिए उड़ानों का संचालन रविवार को जेद्दा से लखनऊ आने वाली सऊदी एयरलाइंस की उड़ान SV-892 का संचालन हुआ। इसके अलावा मस्कट से आने वाली OV-705 और WY-265 के साथ जेद्दा से आने वाली SV-890 से यात्री लखनऊ पहुंचे। वहीं लखनऊ से जेद्दा के लिए SV-890 और SV-891 उड़ानें रवाना हुईं। मस्कट के लिए OV-706 और WY-266 उड़ानों से भी यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इन उड़ानों के संचालन से यात्रियों को कुछ राहत मिली और एयरपोर्ट पर सामान्य गतिविधियां देखने को मिलीं। दुबई, अबुधाबी समेत कई शहरों की उड़ानें रद्द हालांकि खाड़ी क्षेत्र में बने तनाव का असर अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। रविवार को लखनऊ से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX-193 और IX-197, दम्माम जाने वाली XY-897, रियाद जाने वाली IX-189, अबुधाबी जाने वाली इंडिगो की 6E-1415, दम्माम के लिए 6E-97, शारजाह के लिए 6E-1423 तथा रियाद के लिए XY-334 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। आने वाली सात उड़ानें भी रहीं प्रभावित लखनऊ आने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर पड़ा। दम्माम से आने वाली XY-896, अबुधाबी से 6E-1416, शारजाह से 6E-1424, दुबई से IX-194, रियाद से IX-190, दम्माम से 6E-98 तथा रियाद से XY-333 उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान जंग का 10वां दिन, 1700 से ज्यादा मौतें:तेहरान में काली बारिश, लेबनान में लोग सड़कों पर; 20 तस्वीरों में तबाही
    Next Article
    संगीत नाटक अकादमी ने लोकोत्सव मनाया:महिला दिवस पर लोक संगीत, ब्रज संस्कृति की प्रस्तुति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment