Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ 11 मार्च को बंद रहेंगी ऐतिहासिक इमारतें:पर्यटकों के लिए छोटा- बड़ा इमामबाड़ा में प्रवेश पर रोक , 12 मार्च को कर सकेंगे इमामबाड़ा का दीदार

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में 11 मार्च को बड़ा इमामबाड़ा समेत कई ऐतिहासिक इमारतें बंद रहेगी । हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से नोटिस जारी करके ये सूचना दी गई है। ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति का दीदार करने वाले पर्यटकों के 11 मार्च, 2026 को शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारक आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। 12 मार्च से ये स्मारक दोबारा अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। हुसैनाबाद एवं सम्बद्ध ट्रस्ट की ओर से जारी किए गए नोटिस में बताया गया कि 21 रमजानुल मुबारक (1447 हिजरी) जो 11 मार्च को पड़ रहा है । इस खास अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन होते है । लोगों की भीड़ और संवेदनशीलता को देखते हुए बंद करने का निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार बड़ा इमामबाड़ा के साथ भूलभुलैया , बाउली , शाही हम्माम , छोटा इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी बंद रहेगी। 21 रमजान का दिन शिया समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और शोक का दिन होता है। इस दिन हजरत अली की शहादत हुई थी । उन्हीं की याद में पुराने लखनऊ में विशाल जुलूस निकाले जाते हैं और मजलिसों का आयोजन होता है। सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए हर साल इन ऐतिहासिक स्मारकों को बंद रखा जाता है । पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले ही सूचना जारी कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में रालोद MLC पर FIR:5 करोड़ की चौथ मांगने का है आरोप,कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की FIR
    Next Article
    हिमशिखा हत्याकांड: 22 दिन पहले साथ में गए थे ननिहाल:बदायूं में मामा बोले- हार्दिक का बदल गया था व्यवहार, हर वक्त मोबाइल में रहता था बिजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment