Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ख्वाजा के आरोपों पर भड़के कमिंस:बोले-पूरी टीम को सैंडपेपर की जानकारी थी, यह 100% गलत

    1 day ago

    6

    0

    ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने पूर्व साथी खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा के 2018 के सैंडपेपर विवाद से जुड़े दावों को खारिज कर दिया है। कमिंस ने कहा कि केपटाउन टेस्ट में पूरी टीम को सैंडपेपर से बॉल टेंपरिंग की जानकारी होने का दावा 100% गलत और पूरी तरह बकवास है। सिडनी के क्रिकेट सेंट्रल में 68 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने कहा कि उन्हें मैदान पर सैंडपेपर ले जाने की जानकारी नहीं थी। वे पिछले 8 साल से लगातार यही बात कह रहे हैं। दरअसल, ख्वाजा ने अपनी नई किताब में दावा किया है कि मार्च 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के सभी खिलाड़ियों को सैंडपेपर से गेंद की स्थिति बिगाड़ने की जानकारी थी। कमिंस ने इन आरोपों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ख्वाजा ने उन्हें और कई अन्य खिलाड़ियों को बॉल टेंपरिंग की योजना का सूत्रधार बताया है, जो पूरी तरह गलत है। कमिंस बोले- ख्वाजा ने मेरी और कई खिलाड़ियों की साख के साथ खिलवाड़ किया पैट कमिंस ने कहा कि ख्वाजा ने किताब में इससे भी गंभीर बातें लिखी हैं। उन्होंने दावा किया है कि मैं और अन्य खिलाड़ी सैंडपेपर से बॉल टेंपरिंग की योजना बनाने वालों में शामिल थे। यह पूरी तरह बकवास है। कमिंस ने कहा कि इस हफ्ते उन्हें पता चला कि ख्वाजा ने खुद कैमरून बैनक्रॉफ्ट को सैंडपेपर इस्तेमाल करते समय सावधान रहने को कहा था। यह जानकर उन्हें गहरा झटका लगा। कमिंस ने कहा, "उस्मान मेरे दोस्त हैं, लेकिन दोस्त एक-दूसरे की जिंदगी और साख के साथ इतना लापरवाह व्यवहार नहीं करते। उन्होंने अपनी किताब में मेरी, कई अन्य खिलाड़ियों और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की छवि को हल्के में लिया है।" 2018 में टीम के भीतर थी हर हाल में जीतने की मानसिकता कमिंस ने माना कि 2018 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के भीतर हर हाल में जीतने की मानसिकता थी। टीम में कई अलग-अलग खेमे थे और माहौल का एक खराब पक्ष भी था, जिसे पिछले 8 साल में खत्म किया गया है। हालांकि, उन्होंने गेंद को रिवर्स स्विंग कराने के लिए अवैध तरीके अपनाने की किसी बड़ी योजना से इनकार किया। कमिंस ने कहा कि सैंडपेपर इस्तेमाल करने को लेकर न तो कोई टीम मीटिंग हुई थी और न ही गेंदबाजों ने ऐसा करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि लोग मानते हैं कि टीम कानूनी तरीकों से गेंद को रिवर्स स्विंग कराने से अचानक सैंडपेपर के इस्तेमाल तक पहुंच गई होगी और इसके पीछे कोई बड़ी योजना रही होगी, लेकिन ऐसा नहीं था। पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में सैंडपेपर इस्तेमाल की जानकारी नहीं थी ख्वाजा ने अपनी किताब में दावा किया है कि केपटाउन टेस्ट से पहले पोर्ट एलिजाबेथ (अब गकेबरहा) टेस्ट में भी सेशन शुरू होने से पहले बाउंड्री पर गेंद पर सैंडपेपर घिसा गया था। इस पर कमिंस ने कहा कि यह उनके लिए बिल्कुल नई जानकारी है। उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। कमिंस ने बताया कि अपने प्रोफेशनल करियर में उन्होंने सिर्फ एक बार गेंद से छेड़छाड़ होते देखी थी। शुरुआती दिनों में शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान न्यू साउथ वेल्स के एक सीनियर बल्लेबाज ने गेंद पर बोतल का ढक्कन इस्तेमाल किया था। अंपायरों ने उसे तुरंत रोक दिया था। कमिंस ने खिलाड़ी और मैच का नाम बताने से इनकार कर दिया। सामूहिक जिम्मेदारी लेने की बात से भी किया इनकार ख्वाजा ने दावा किया था कि केपटाउन विवाद के बाद उन्होंने पूरी टीम से सामूहिक जिम्मेदारी लेने की अपील की थी, लेकिन दो खिलाड़ियों ने ऐसा करने से मना कर दिया था। कमिंस ने इस दावे को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी किसी टीम मीटिंग या बातचीत की याद नहीं है, जिसमें ख्वाजा ने सभी खिलाड़ियों से सामूहिक जिम्मेदारी लेने को कहा हो। कमिंस ने बताया कि उन्होंने टीम के कई अन्य सदस्यों से भी इस बारे में बात की, लेकिन किसी को ऐसी मीटिंग याद नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि 2018 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की शुरुआती जांच के दौरान उनका इंटरव्यू हुआ था। उन्होंने जांचकर्ताओं को पूरी सच्चाई बताई थी और तब से उनका बयान एक जैसा रहा है। मानहानि का केस नहीं करेंगे कमिंस, प्रतिबंधों को बताया जरूरत से ज्यादा सख्त कमिंस ने बताया कि उन्हें कानूनी सलाह मिली है कि ख्वाजा के कुछ आरोप मानहानि के दायरे में आ सकते हैं, लेकिन वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना को 8 साल हो चुके हैं और अब आगे बढ़ने का समय है। कमिंस ने यह भी कहा कि इस विवाद का असर खिलाड़ियों के परिवारों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने अपनी पत्नी बेकी की तस्वीरें न्यूज चैनलों पर दिखाए जाने का जिक्र किया। कमिंस ने उस समय स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर लगाए गए प्रतिबंधों को भी जरूरत से ज्यादा सख्त बताया। उन्होंने कहा कि इस हफ्ते उनकी स्मिथ से बात हुई है और दोनों के बीच सब कुछ सामान्य है। स्मिथ की गर्दन की चोट में सुधार है और वे जल्द ही शेफील्ड शील्ड मैच खेल सकते हैं। क्या था 2018 का सैंडपेपर गेट विवाद? मार्च 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट को पीले रंग के सैंडपेपर से गेंद की स्थिति बिगाड़ते हुए कैमरे पर पकड़ा गया था। जांच के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया था। वहीं, बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया था। इस मामले की शुरुआती जांच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन इंटीग्रिटी हेड इयान रॉय और हाई परफॉर्मेंस मैनेजर पैट हॉवर्ड ने की थी। कमिंस भी इस जांच में शामिल हुए थे और उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान के रिजवान-इमाम की जांच अंतिम दौर में:PCB चीफ नकवी बोले- कुछ दिनों में रिपोर्ट आएगी; ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने का आरोप
    Next Article
    इंदौर में वैभव की स्पेशल ट्रेनिंग, स्पीड बढ़ाने पर फोकस:पर्सनल कोच के साथ मैदान पर लगाई दौड़; जिम-स्विमिंग भी कर रहे बिहार के कप्तान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment