Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kisan Credit Card घोटाला: 21 साल से फरार आरोपी को CBI ने सूरत से दबोचा

    2 hours from now

    1

    0

    केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने राजस्थान में 99 किसान कार्ड ऋण को फर्जी तरीके से मंजूर करने एवं उन्हें वितरित करने से जुड़े 2.08 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में 21 सालों से अधिक समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि खुफिया जानकारी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक समर्पित टीम के निरंतर प्रयासों के बाद आरोपी कंवर लाल लखोटिया बृहस्पतिवार को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया है कि फरार रहने के दौरान, लखोटिया ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचने के लिए राजकुमार माहेश्वरी का छद्म नाम रख लिया था और फर्जी पहचान कागजात बनवा लिये थे।यह धोखाधड़ी राजस्थान के बीकानेर जिले में तत्कालीन स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (एसबीबीजे) की झालू शाखा में 99 किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋणों को कथित तौर पर धोखाधड़ी से मंजूरी देने और वितरण करने से जुड़ी थी। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण किसानों को कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किए जाते हैं। सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले में लखोटिया को ‘21 साल से अधिक समय से फरार भगोड़ा’ बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अखिलेश यादव भी छह महीने जेल में रहते तो पता चलता...' Azam Khan की टिप्पणी पर सपा प्रमुख की भावुक प्रतिक्रिया | Uttar Pradesh Elections 2027
    Next Article
    तमिलनाडु में दीपम पर रोक से भावनाएं आहत, Ashwini Vaishnaw का राज्य सरकार पर हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment