Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KKC में आज से नए सत्र का दाखिला शुरू:AI, विदेशी भाषा और टैली से जुड़े पाठ्यक्रम भी, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के श्री जयनारायण मिश्र पीजी कॉलेज (KKC) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध और NAAC A ग्रेड प्राप्त इस संस्थान में 10 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। 10 अप्रैल को कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कौशल किशोर शुक्ल ने प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार कॉलेज ने रोजगारपरक शिक्षा पर विशेष फोकस किया गया है। नए कौशल आधारित सर्टिफिकेट कोर्स इसकी सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आए हैं। इनमें कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग व टैली, विदेशी भाषाएं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंप्यूटर एप्लीकेशन पाठ्यक्रम शामिल हैं। ये कोर्स छात्रों को आधुनिक उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार करेंगे। नौकरी के बेहतर अवसर दिलाने में सहायक साबित होंगे। अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट jnpg.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। नए पाठ्यक्रमों से कॅरिअर में लगेंगे पंख कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग (टैली) की पढ़ाई से अकाउंटिंग और फाइनेंस सेक्टर में सीधे रोजगार के अवसर मिलेंगे। विदेशी भाषाओं के सर्टिफिकेट कोर्स से अंतरराष्ट्रीय करियर और बेहतर जॉब प्रोफाइल की तैयारी में मदद मिलेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंप्यूटर एप्लीकेशन आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में उभरते अवसरों के लिए उपयोगी साबित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 साल की बच्ची से दरिंदगी, SC ने फटकार लगाई:पुलिस ने रेप की धारा नहीं जोड़ी, गाजियाबाद में पत्थर से कूचकर हत्या हुई थी
    Next Article
    कीटनाशी विक्रेताओं को IPMS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य:15 अप्रैल 2026 तक करें पंजीकरण, नहीं तो लाइसेंस होगा रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment