Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तरी कोलकाता में दुर्गा पूजा के सामुदायिक आयोजन के दौरान शनिवार शाम अचानक भीड़ बढ़ जाने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें कम से कम 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उस सरकारी अस्पताल का दौरा किया, जहां घायलों का उपचार हो रहा है।एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कुछ समाचार चैनलों ने हादसे में कई लोगों की मौत होने की खबर दी, लेकिन मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जैसे ही बारिश शुरू हुई, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर प्रतीक्षा कर रही भीड़ आगे की ओर भागी, जिससे कुछ लोग सड़क पर गिर गए और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम 25 लोगों को गंभीर हालत में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।’’ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री सरदवत मुखर्जी और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर आपदा प्रबंधन कर्मियों को तैनात किया गया है।पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति की खबर से बेहद स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख और सदमा पहुंचा है। मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं और इस कठिन समय में उनके परिवारों को शक्ति और साहस मिले।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    KC Tyagi बोले- असहमति देशद्रोह नहीं, नेता केंद्रित राजनीति की परिपाटी तोड़ें लोकतंत्रवादी
    Next Article
    Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment