Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kolkata Police ने TMC सांसद Abhishek Banerjee को बिलबोर्ड विवाद में भेजा नया नोटिस

    2 hours ago

    1

    0

    पुलिस रविवार को तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी नीत गुट के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची और कैमक स्ट्रीट पार्टी कार्यालय बिलबोर्ड मामले में फिर से पूछताछ के लिए बुलाने का नोटिस दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हफ्ते भर में पुलिस दूसरी बार डायमंड हार्बर सांसद के कालीघाट स्थित आवास पर इस उद्देश्य से पहुंची।इससे पहले, सात अक्टूबर को बनर्जी घर पर मौजूद नहीं थे और नोटिस लेने के लिए भी कोई उपलब्ध नहीं था। अधिकारी ने बताया कि इस बार नोटिस बनर्जी के आवास पर उनके कर्मचारी को थमाया गया। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) की शिकायत के सिलसिले में नोटिस देने के लिए शेक्सपियर सरनी पुलिस थाने की एक टीम कालीघाट में बनर्जी के घर पहुंची।अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने आरोप लगाया था कि पिछले महीने कैमक स्ट्रीट पर मौजूद एक इमारत से तृणमूल का साइनबोर्ड हटाने की कोशिश के दौरान पुलिसकर्मियों और केएमसी कर्मचारियों को परेशान किया गया तथा उन पर हमला किया गया। इस इमारत में पार्टी का कार्यालय है। शुरूआत में, कोई भी व्यक्ति नोटिस लेने को तैयार नहीं था।हालांकि, कुछ समय बाद, इसे सांसद के कर्मचारी को दे दिया गया। यह घटना 27 अगस्त को मध्य कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय की इमारत से बिलबोर्ड हटाने को लेकर हुए हंगामे से संबंधित है। इस घटना के सिलसिले में शेक्सपियर सरनी पुलिस थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थी।बनर्जी से इनमें से एक मामले में पुलिस थाने में पहले ही पूछताछ की जा चुकी है। यह पूछताछ कई घंटे तक की गई थी। पुलिस अब उसी मामले में उनसे फिर से पूछताछ करना चाहती है।अग्निशमन विभाग ने इस मामले के संबंध में अलग से एक नोटिस जारी कियाथा। पुलिस के इस कदम की निंदा करते हुए तृणमूल प्रवक्ता और विधायक कुणाल घोष ने कहा, ‘‘भाजपा (सरकार) इतने निम्न स्तर तक पहुंच गई है कि महालया के बाद भी नोटिस भेजा गया है, जबकि दुर्गा पूजा में बस कुछ ही दिन बचे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NCB ने असम में 43 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article
    Aradhana Mishra ने संभाला UP Congress अध्यक्ष का पद, लखनऊ मुख्यालय में हुआ हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment