Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NCB ने असम में 43 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने असम में दो ट्रकों के ईंधन टैंकों में छिपाकर रखी गई करीब 43 करोड़ रुपये की 53.93 किलोग्राम मेथामफेटामीन जब्त की और मणिपुर के दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई छह अक्टूबर को गुवाहाटी में की गई और मादक पदार्थों की यह खेप म्यांमा से मंगाई गई थी।उन्होंने बताया कि दो ट्रकों से कुल 53.93 किलोग्राम मेथामफेटामीन (याबा टैबलेट) जब्त की गई। उन्होंने बताया कि इन मादक पदार्थों को ईंधन टैंकों के भीतर छिपाया गया था। एनसीबी के इस अभियान में मणिपुर के बिष्णुपुर के रहने वाले दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया।अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थों के अवैध बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 43 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य अभियान में केंद्रीय मादक पदार्थ रोधी एजेंसी ने वांछित छह आरोपियों को भी हिरासत में लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Narendra Modi ने CM Vijay संग किया Chennai Metro चरण दो का उद्घाटन
    Next Article
    Kolkata Police ने TMC सांसद Abhishek Banerjee को बिलबोर्ड विवाद में भेजा नया नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment