Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kota में पुलिस से बचने के लिए चंबल नदी में कूदे दो संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों की मौत

    10 hours ago

    1

    0

    कोटा, चार अगस्त राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के पुलिस से बचने के प्रयास में चंबल नदी में कूदे दो संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद एक्सप्रेसवे किनारे झाड़ियों से नौ कट्टों में भरा 117 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान राजस्थान के बारां जिले के निवासी चैन सिंह लोधा और पंजाब के संगरूर जिले के साजीपुर कला निवासी राज सिंह के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि दोनों के शव चंबल नदी से निकाल लिए गए हैं तथा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने कहा कि घटना मंगलवार तड़के हुई, जब कोटा ग्रामीण पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सिमलिया टोल प्लाजा के पास नियमित वाहन जांच (नाकाबंदी) कर रही थी।अधिकारियों के अनुसार इसी दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन ने तेज गति में वाहन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने करीब 25 किलोमीटर तक कार का पीछा किया। पुलिस का दावा है कि पीछा किए जाने के दौरान आरोपियों ने एक्सप्रेसवे के किनारे झाड़ियों में मादक पदार्थ से भरे नौ कट्टे फेंक दिए।अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस उनके करीब पहुंच गई तो वे चंबल नदी के पुल पर कार छोड़कर गिरफ्तारी से बचने के लिए नदी में कूद गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाद में राहत एवं बचाव दल ने दोनों के शव बाहर निकालकर सुल्तानपुर स्थित अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए। कोटा ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार और झाड़ियों में फेंके गए नौ कट्टे बरामद किए।पुलिस के अनुसार जांच के दौरान कट्टों में कुल 117 किलोग्राम डोडाचूरा मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBI और विदेश मंत्रालय के सहयोग से कौशल-बंबीहा गिरोह का गौरव गडोली UAE से प्रत्यर्पित कर गिरफ्तार
    Next Article
    Kerala में बारिश का कहर, भारी मानसूनी वर्षा से 25 लोगों की मौत और 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment