Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kota News: कोटा में हिस्ट्रीशीटर का हथियारबंद गैंग पकड़ाया, 5 पिस्टल बरामद, दर्ज हैं 37 मुकदमे

    2 hours from now

    1

    0

    Kota Illegal Weapons Seized: कोटा में अवैध हथियारों के खिलाफ ऑपरेशन हॉक के तहत जवाहर नगर थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घोड़ा बस्ती क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में जवाहर नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर कमल उर्फ चौका भी शामिल है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कमल अपने दो साथियों के साथ अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की वारदातों, आपसी रंजिश और इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए हथियार खरीदकर लाए थे. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कमल पर 16, समीर अंसारी उर्फ गन्ज्या पर 15 और कोहिनूर पर 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अब हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kota News: कोटा में नकाबपोश चोरों का गजब कारनामा, 3 मिनट में 70 लाख के जेवरों के साथ पूरी तिजोरी ही ले उड़े
    Next Article
    15 दरिंदे, 143 गवाह, किश्‍तवाड की उस नाबालिग को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस ने दाखिल की 1000 पन्‍नों की चार्जशीट

    Related क्राइम Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment