Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kozhikode में Nirmala Sitharaman के फर्जी वीडियो के जरिए महिला से 49.2 लाख रुपये की ठगी

    1 day ago

    6

    0

    केरलम के कोझिकोड में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वाले एक फर्जी फेसबुक वीडियो के झांसे में आकर 45-वर्षीय एक महिला कथित तौर पर ऑनलाइन कारोबार धोखाधड़ी में 49.2 लाख रुपये गंवा बैठी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कोझिकोड ग्रामीण साइबर अपराध पुलिस ने बुधवार को एक मामला दर्ज किया।थमारसेरी के मैकावु की एक महिला ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता को फेसबुक पर सीतारमण का एक फर्जी वीडियो दिखा, जिसमें कथित तौर पर यह दावा किया गया था कि ऑनलाइन कारोबार से भारी मुनाफा कमाया जा सकता है। पुलिस ने बताया कि इन दावों पर भरोसा करके महिला ने वीडियो के साथ दिए गए एक लिंक पर क्लिक किया और ठगों के निर्देशानुसार ऑनलाइन कारोबार में निवेश करना शुरू कर दिया।पुलिस ने बताया कि इस साल 15 जुलाई एवं 22 सितंबर के बीच महिला ने भारतीय स्टेट बैंक और पुथुप्पाडी सर्विस कोऑपरेटिव बैंक में मौजूद अपने खातों से कुल 49.2 लाख रुपये, आरोपी द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में अंतरित किये। हालांकि, आरोपी ने न तो उनका निवेश वापस किया और न ही वादा किया गया मुनाफा दिया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। साइबर अपराध पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि वह उन बैंक खातों का पता लगा रही हैं जिनमें पैसे भेजे गये थे। उसने कहा कि इन खातों को ‘फ्रीज’ करने की कोशिशें की जा रही हैं। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया मंचों पर एआई जनित ऐसे वीडियो मौजूद हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री कथित तौर पर निवेश योजनाओं को बढ़ावा देते दिख रहे हैं।पुलिस ने कहा कि लोगों को इस तरह के साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने से बचने के लिए बार-बार चेतावनी जारी की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pench Reserve सड़क हादसे में BJP MLC के बेटे की संलिप्तता का आरोप, परिणय फुके ने किया खंडन
    Next Article
    PM Narendra Modi 16 नवंबर से मनीला दौरे पर, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment