Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KPSC Scam | कर्नाटक सरकार का पूरा 'तंत्र' भ्रष्टाचार में शामिल, Pralhad Joshi ने Congress पर साधा तीखा निशाना

    11 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) भर्ती घोटाले में पूरी राज्य सरकार का "तंत्र शामिल" था। उन्होंने दावा किया कि सरकारी नौकरियों की भर्ती में हुई गड़बड़ियों के लिए डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार जिम्मेदार है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए जोशी ने कहा सरकारी नौकरियों में धोखाधड़ी के लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। सरकार इसमें शामिल है क्योंकि वे उस IAS अधिकारी को भी नहीं ढूंढ पा रहे हैं जो फरार है। इसका मतलब है कि इसमें पूरी सरकारी मशीनरी शामिल है।इसे भी पढ़ें: Sonia Gandhi की आत्मकथा पर विवाद: Congress ने Penguin India पर दबाव का आरोप लगायाकांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे आरोप लगाया, "अगर अधिकारी को ED या CID की हिरासत में लिया जाता है, तो पूरी सरकार का घोटाला सामने आ जाएगा। आज कांग्रेस सरकार बहुत गंभीर स्थिति में है और कांग्रेस सरकार में कोई स्थिरता नहीं है। जोशी का यह बयान तब आया है जब KPSC में वेटनरी अधिकारियों की भर्ती में कथित गड़बड़ियों की जांच के सिलसिले में बेंगलुरु स्थित IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तलाशी के बाद वे कथित तौर पर लापता हो गए हैं। जांच के तहत, एजेंसी ने इससे पहले KPSC के पूर्व चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार और कई वेटनरी अधिकारियों के ठिकानों पर तलाशी ली थी। साहूकार को पहले कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश पर सस्पेंड कर दिया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपनी बेटी को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए नकली इनकम सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया था। बाद में कर्नाटक हाई कोर्ट ने सस्पेंशन पर रोक लगा दी और उन्हें बहाल करने का आदेश दिया। इस बीच, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे के इस्तीफे की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Puducherry CM N Rangasamy राज्य के दर्जे के लिए पद छोड़ने को तैयार, केंद्र के सामने उठाएंगे मांग
    Next Article
    Kashmir Police प्रमुख Sujit Kumar बोले, आतंकवाद विरोधी अभियान पहली प्राथमिकता रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment