Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kremlin का बड़ा खुलासा, Ukraine Conflict सुलझाने के लिए PM Modi और Xi Jinping बने Peace Maker

    12 hours ago

    1

    0

    क्रेमलिन ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से चल रहे टकराव को सुलझाने के लिए बातचीत में मध्यस्थता करने की पेशकश की है। मोदी और शी ने यह पेशकश नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स समिट के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई द्विपक्षीय बातचीत में की। क्रेमलिन के प्रेस सेक्रेटरी दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि पुतिन - जो शुक्रवार से भारत की तीन दिन की यात्रा पर थे। उनकी इस पहल का स्वागत किया और मोदी व शी को यूक्रेन के साथ चल रहे टकराव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि रूस ने आने वाले समय में बातचीत की मेज पर लौटने की संभावना से इनकार नहीं किया है। स्पुतनिक इंटरनेशनल के अनुसार, पेस्कोव ने कहा कि अपनी द्विपक्षीय बैठकों के दौरान मोदी और शी ने यूक्रेन मामले के समाधान में गहरी दिलचस्पी दिखाई और समाधान खोजने में मदद के लिए सक्रिय रूप से अपनी मध्यस्थता की पेशकश की।इसे भी पढ़ें: देश के 80 प्रतिशत लोग मांसाहारी, Rahul Gandhi ने पोस्ट शेयर कर बताया भारतीय नॉनवेज का स्वादयह क्यों ज़रूरी है?यह पहली बार नहीं है जब नई दिल्ली और बीजिंग ने मॉस्को और कीव के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की है, लेकिन यह समय इसलिए अहम है क्योंकि रूस में जल्द ही विधायी चुनाव होने की उम्मीद है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद ये पहले विधायी चुनाव होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की थी और पिछले साल अगस्त में पुतिन के साथ एक शिखर बैठक भी की थी। हालाँकि, कई दौर की बातचीत के बाद भी ये बातचीत नाकाम रही। इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि वह पुतिन से मिलने को तैयार हैं, लेकिन पेस्कोव ने इस संभावना को खारिज कर दिया है। पुतिन ने ज़ेलेंस्की के साथ आमने-सामने की बातचीत के प्रस्तावों को बार-बार ठुकराया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BRICS Summit: Xi Jinping ने पेश किया 5 सूत्रीय फॉर्मूला, AI और Global South पर दिया विशेष जोर
    Next Article
    होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी जहाज पर हमला, एक क्रू सदस्य की मौत और चार घायल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment