Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Lateef Bhat की मौत ने Pakistan की नींद उड़ाई, ISI ने अब 500 आतंकियों की घुसपैठ की योजना बनाई!

    1 hour from now

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सुरक्षा बलों ने ऐसा प्रहार किया है, जिसकी चोट पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं तक पहुंची है और पूरे इस्लामाबाद में खलबली मची हुई है। यह साफ नजर आ रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी मोहम्मद लतीफ भट का खात्मा सिर्फ एक आतंकी का मारा जाना नहीं, बल्कि कश्मीर में स्थानीय आतंकवादी भर्ती का नेटवर्क खड़ा करने की पाकिस्तान की कोशिशों के लिए बड़ा झटका है। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने साफ कहा है कि पिछले दो वर्षों में घाटी में स्थानीय आतंकियों की भर्ती लगभग शून्य पर पहुंच गई है।इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि पिछले दो वर्षों में लश्कर-ए-तैयबा में केवल दो कश्मीरी युवकों के शामिल होने की जानकारी सामने आई। इनमें से उमर निसार को पहले ही मार गिराया गया था और अब लतीफ भट भी सुरक्षा बलों के हाथों ढेर हो चुका है। यानी पाकिस्तान की जिस रणनीति के तहत कश्मीरी युवाओं को बरगलाकर आतंकवाद की आग में झोंकने की कोशिश होती रही, उसे करारा झटका लगा है।इसे भी पढ़ें: Pakistan की राह पर चल पड़ा Bangladesh, विरोधियों के निशाने पर पूर्व हुक्मरान, Muhammad Yunus के पैतृक घर को लगाई गई आगदेखा जाये तो लतीफ भट की मौत से पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क को कितना बड़ा नुकसान हुआ है, इसका अंदाजा उसके संपर्कों से लगाया जा सकता है। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भट पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलरों के लगातार संपर्क में था। उसके मोबाइल फोन और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लीकेशन से मिले संवादों में खुलासा हुआ कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर उसे हमले करने, नए युवाओं की भर्ती करने और उन्हें आतंकी संगठन में शामिल कराने के लिए दबाव डाल रहे थे।यही नहीं, 11 नवंबर को कुलगाम में CRPF जवानों पर हमले के बाद तीन और युवकों को आतंकी संगठन में शामिल करने तथा उन्हें हथियार देने की योजना थी। लेकिन सुरक्षा बलों की कार्रवाई ने इस पूरी साजिश पर पानी फेर दिया। भट के मोबाइल फोन से उसके ओवरग्राउंड वर्करों के नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ। उसके पांच सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है।दूसरी ओर, लतीफ भट के मारे जाने से पाकिस्तान की बेचैनी का सबसे बड़ा संकेत 19 नवंबर को सामने आई खुफिया जानकारी है। भारतीय खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि ISI अब जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों से एक साथ घुसपैठ कराने की कोशिश कर सकती है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के 500 से अधिक आतंकियों के लॉन्चपैड पर मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।रिपोर्ट के मुताबिक, ISI ने अपने ऑपरेटिव्स को घुसपैठ की कोशिशें तेज करने के निर्देश दिए हैं। बडगाम, कुपवाड़ा, पुंछ और उरी जैसे इलाकों पर विशेष नजर रखने की जरूरत बताई गई है। रणनीति यह है कि अलग-अलग रास्तों से आतंकियों को भारतीय सीमा में दाखिल कराया जाए, ताकि सुरक्षा बलों पर एक साथ दबाव बनाया जा सके।यानी लतीफ भट के खात्मे ने पाकिस्तान की उस रणनीति को झटका दिया है, जिसके तहत स्थानीय आतंकियों और पाकिस्तान से भेजे गए आतंकियों के सहारे घाटी में हिंसा का नेटवर्क चलाया जा रहा था। अब स्थानीय भर्ती कमजोर पड़ने के बाद ISI घुसपैठ और नए ओवरग्राउंड वर्करों के नेटवर्क पर ज्यादा निर्भर होने की कोशिश कर रही है।लतीफ भट का अंत पाकिस्तान के लिए इसलिए भी बड़ा झटका है क्योंकि वह लश्कर के उस नेटवर्क का अहम चेहरा बन गया था, जिसके जरिए घाटी में नए युवाओं को आतंकवाद की ओर धकेलने की कोशिश हो रही थी। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर उसे नए आतंकियों की भर्ती के लिए एक उदाहरण के तौर पर भी पेश कर रहे थे।हम आपको यह भी बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस अब केवल बंदूक उठाने वाले आतंकियों पर ही निशाना नहीं साध रही बल्कि उनके मददगारों, फंडिंग नेटवर्क और पनाह देने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। DGP के मुताबिक, 2025 में UAPA के तहत 240 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2026 में अब तक 210 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। आतंकवाद से जुड़े 155 ठिकाने 2025 में और 122 संपत्तियां 2026 में कानूनी प्रक्रिया के तहत अटैच की गई हैं।देखा जाये तो 35 वर्षों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से लड़ रही जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। आतंकियों की स्थानीय भर्ती का लगभग शून्य पर पहुंचना और लतीफ भट जैसे आतंकी का खात्मा पाकिस्तान की उस उम्मीद पर सीधा प्रहार है, जिसके सहारे वह कश्मीर में आतंकवाद को स्थानीय आंदोलन का रूप देने की कोशिश करता रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Yogi Adityanath बोले अखिलेश यादव खुद Ayodhya से लड़ें चुनाव तो मैं भी उतरूंगा
    Next Article
    Mandi के जलाशयों में Siberia और मध्य एशिया से प्रवासी पक्षी पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment