Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LAW-स्टूडेंट को सिर पर फरसा-रॉड से हमला कर मार डाला:बुलंदशहर में 20 मिनट तक पीटने के बाद गोलियां चलाईं, बाबा बोले- एनकाउंटर हो

    9 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में 22 साल के लॉ स्टूडेंट को लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, फरसे और पत्थरों से पीटकर अधमरा कर दिया गया था। 20 अगस्त को हुई इस घटना के 9वें दिन 29 अगस्त की रात 10 बजे उसकी मौत हो गई। इस पूरी पिटाई का रविवार को वीडियो भी सामने आया था। वहीं, रविवार को लॉ स्टूडेंट अंकुर का शव उसके पैतृक गांव बगराई लाया गया। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में पुलिस ने 7 नामजद और 6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 6 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 38 किलोमीटर दूर खुर्जा के बगराई गांव का है। पहले पिटाई की 3 तस्वीरें… पूरा मामला जानिए… बगराई गांव में रहने वाले अशोक चौधरी वकालत करते हैं। उनकी पत्नी बबली प्राइमरी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उनका इकलौता बेटा अंकुर LLB फाइनल ईयर का छात्र था। बड़ी बेटी अर्पिता (28) की शादी हो चुकी है। पिता अशोक ने बताया- 20 अगस्त की रात अंकुर मुरारी नगर में बिजलीघर नंबर-4 के पास दोस्तों के साथ बैठा था। तभी सेंट्रो कार और 2-3 बाइक से 11-12 लोग वहां पहुंचे और अंकुर को घेर लिया। उन लोगों ने करीब 20 मिनट तक अंकुर को बेरहमी से पीटा। बचाव में आए उसके दोस्तों पर तमंचे और पिस्तौल तान दी। फिर गोलियां चलाते हुए भाग गए। अंकुर के दोस्त अनिल ने बताया कि मैंने और अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने हथियार निकाल लिए। फायरिंग के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। अंकुर के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगालनी शुरू की। वारदात के कुछ हिस्से CCTV में कैद मिले, जिससे पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। वहीं, अंकुर के बाबा आरके चौधरी ने एसएसपी से कहा- हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हमारे बच्चे को मारने वालों का एनकाउंटर होना चाहिए।” उन्होंने गांव के प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पिछले 5 साल से गांव में बवाल मचा रखा है। प्रधान ने गुंडे पाल रखे हैं और उन्हें शराब पिलाता है। 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में पकड़ा गया, 3 अन्य भी जेल भेजे सीओ खुर्जा शोभित कुमार के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8:30 बजे खुर्जा पुलिस की टीम आरके फार्म हाउस के पीछे चेकिंग कर रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार पुलिस को देखकर कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। कुछ दूर जाने के बाद उसकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरा देखकर बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। पुलिस ने घायल की पहचान लखन के रूप में की। उसे गिरफ्तार कर सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में लखन ने अंकुर पर हुए हमले में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, लखन के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत 6 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अंकुर पर हमले के बाद से वह फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक लखन समेत 4 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। 5 अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। रविवार सुबह घर पहुंचा अंकुर का शव पोस्टमॉर्टम के बाद अंकुर का शव रविवार को गांव लाया गया। यहां एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसपी देहात अंतरिक्ष कुमार जैन ने घरवालों से मुलाकात की। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया। एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। गांव में ही कड़ी सुरक्षा के बीच अंकुर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ खुर्जा शोभित कुमार के मुताबिक, “CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। मामले की गहनता से जांच जारी है।” --------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणवी सिंगर की हत्या का जश्न मनाता नजर आया ढींगरा, रात को लाइव आया एक्टर, फ्रेंड्स पूछ रहे-ये क्या चल रहा हरियाणवी गायक और एक्टर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हुई हत्या जिम्मेदारी लेने वाले एक्टर भूपेंद्र ढींगरा शुक्रवार को भी सोशल मीडिया पर लाइव आया। इसमें वह हंसता और मनाता नजर आ रहा है। कुछ लोग उसे बधाई दे रहे है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंकित बालियान की हत्या के खुलासे को लगे 900 जवान:शामली से लेकर दिल्ली-पंजाब तक सर्च अभियान, 80 CCTV, जिम के रजिस्टर खंगाले
    Next Article
    नेपाल तबाही- सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति-पत्नी समेत 3 लापता:कानपुर में भाई बोला- 5 दिन से कोई खबर नहीं, 25 अगस्त को आखिरी बात हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment