Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लगन चढ़ाने जा रहे युवकों की कार नहर में गिरी:मथुरा में चचेरे भाइयों सहित 4 की मौत, 2 युवक लॉ के स्टूडेंट थे

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा में बेकाबू कार नहर में गिर गई। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने डीग जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार को नहर में गिरते देखा और दौड़कर मौके पर पहुंचे। तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने 2 लड़कों को गाड़ी का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, लेकिन दो युवकों को नहीं निकाला जा सका। इसके बाद क्रेन मंगाकर कार को बाहर निकाला गया। तब जाकर दोनों युवकों के शव कार से बाहर निकाले गए। हादसा बुधवार देर रात मगोर्रा थाना के पास हुआ। मृतकों की पहचान राहुल (23), अमित (22) और मोहित के रूप में हुई है। एक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। अमित और मोहित लॉ की पढ़ाई कर रहे थे, जबकि राहुल सिलाई का काम करता था। कार राहुल वर्मा के एडवोकेट भाई सज्जन सिंह की बताई जा रही है। हादसे की 3 तस्वीरें… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… महावन इलाके के रहने वाले राहुल,अमित,मोहित और ओल्ड फरीदाबाद निवासी दोस्त गुल्लू लगन समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार की रात घर से निकले। गोवर्धन बाईपास होते हुए डीग जा रहे थे। जैसे ही नगला दैवीय के पास पहुंचे तभी रात,हल्की बारिश और तेज मोड़ होने के चलते गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे। सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और वहां सड़क किनारे रखी एक पानी की टंकी में टक्कर मारते हुए नहर में जा गिरी। अब पढ़िए हादसा कैसे हुआ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात चारों युवक फ्रॉन्क्स कार (UP 85 CV 9856) से महावन से गोवर्धन होते हुए बाईपास मार्ग से डीग जा रहे थे। रास्ते में मोड़ आने के कारण ड्राइवर आगे का रास्ता सही से नहीं देख पाया। अचानक मोड़ आने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे नहर में जा गिरी। गाड़ी के नहर में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने गाड़ी से दो युवकों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला। इसमें से दो और युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन वे भी बचाए नहीं जा सके। हादसे के बाद पुलिस ने चारों युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। एसपी देहात ने बताया कि सभी सबूत इकट्ठा कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे में मृत चौथे युवक की पहचान की जा रही है। 6 मीटर की थी कैनाल नगला दैवीय के समीप से जाने वाली 6 मीटर गहरी कैनाल में किसी के गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके के लिए दौड़ लिए। ग्रामीणों ने कार और उसमें फंसे चार युवकों को नहर में डूबते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने कार में फंसे युवकों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने दो युवकों को कार से बाहर निकाला,लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस और दमकल की टीम ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। इसके बाद उसमें फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। जिनकी भी मौत हो गई। अमित चला रहा था कार प्रेम नगर महावन का रहने वाला 23 वर्षीय अमित अपने दोस्त राहुल के भाई सज्जन कुमार की फ्रॉंक्स गाड़ी संख्या UP85CV9856 से दोस्त राहुल,मोहित और गुल्लू के साथ डीग के लिए निकले। लॉ की पढ़ाई कर रहे अमित और मोहित आगे बैठे थे जबकि राहुल और गुल्लू पीछे बैठे थे। राहुल के पिता चरण सिंह टेलर हैं वह उन्हीं के साथ काम करता था,जबकि बलदेवगढ़ महावन के ही रहने वाले मोहित के पिता प्रेम सिंह मजदूरी करते थे। मोहित और राहुल चचेरे भाई हैं। सिस्टम की लापरवाही आई सामने हादसे में चार नवयुवकों की मौत हो गई। कोई लॉ की पढ़ाई कर रहा था तो कोई अपनी दुकान चला रहा था। चारों युवकों की मौत से गांव में सन्नाटा है,ग्रामीण शोक में हैं। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा के दावे करने वालों की भी कलई खोल कर रख दी। जिस जगह हादसा हुआ वहां मोड़ होने के बाबजूद न तो ब्रेकर था,न चेतावनी बोर्ड लगा था और न ही रेलिंग लगी थी। पहले पानी की टंकी से टकराई फिर गिरी नहर में ग्रामीणों ने बताया बारिश का मौसम होने की बजह से ज्यादातर लोग घरों में थे। इक्का दुक्का ग्रामीण इधर उधर घूम रहे थे। रात को एक कार महमदपुर की तरफ से आती दिखाई दी। कुछ समझते उससे पहले ही पहले वहां रखी पानी की टंकी से टकराई और उसके बाद सीधे नहर में जा गिरी। इसके बाद शोर किया अन्य ग्रामीणों को बुलाया। रस्सी की मदद से गाड़ी तक पहुंचे किसी तरह उसमें फंसे दो युवकों को निकाला। इसके बाद पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे। उन्होंने कोशिश की,लेकिन गेट नहीं खुलने की बजह से आगे बैठे युवकों को निकालने में दिक्कत आ रही थी,फिर क्रेन बुलाई गई। जिसकी मदद से गाड़ी को बाहर निकाला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 108 एंबुलेंस के स्टॉफ सूझबूझ से बची जान:कॉल मिलते ही पहुंची, प्राइमरी ट्रीटमेंट कर जिला अस्पताल तक पहुंचाया
    Next Article
    क्रिक्रेट मैच में मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत:उन्नाव में 10 मिनट तक काटती रहीं, 8 खिलाड़ी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment